Trending News

बिहार में खेसारी लाल के समर्थन में पहुंचे अखिलेश यादव बोले – “अब युवाओं का पलायन नहीं, बीजेपी का हिसाब होने वाला है”

बिहार के छपरा में अभिनेता और उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के समर्थन में पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज चुनावी रैली में बेरोजगारी के मुद्दे को ज़ोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कहा कि अब युवाओं का पलायन नहीं होगा, बल्कि “इस बार बीजेपी का पलायन होने जा रहा है.”

अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “लोग बोल रहे हैं 20 साल का हिसाब होना है, मैं कहता हूँ 20 साल बिहार और 10 साल दिल्ली का हिसाब होना चाहिए.” उन्होंने दावा किया कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने, तो बिहार में बेरोजगारी खत्म होगी और छपरा में खेसारी लाल यादव की जीत तय है.

उन्होंने आगे कहा, “तेजस्वी बिहार से, खेसारी छपरा से, और यूपी में हमारी सरकार आएगी — तब हम मिलकर उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने का काम करेंगे.” अखिलेश के इस बयान से रैली में मौजूद भीड़ ने ज़ोरदार नारेबाज़ी की, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी जोश में बदल गया.

news desk

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

7 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

7 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

7 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

12 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

12 hours ago