सियासी

अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला:किसानों की दुर्दशा पर सवाल, जाति जनगणना की मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस संम्बोधित किया. अखिलेश यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कहा, “सरदार भाई पटेल की जयंती हम सभी लोग आज मना रहे हैं” उन्होंने पटेल के सम्मान में आने वाले समय में बड़े कार्य करने का वादा किया, जिसमें आधुनिक पढ़ाई और टेक्नोलॉजी पर आधारित यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव शामिल है. उन्होंने कहा “मॉडल और समय के हिसाब से जो पढ़ाई और टेक्नोलॉजी है, उसपे आधारित यूनिवर्सिटी सरदार पटेल जी के नाम पर हम लोग बनवाने का काम करेंगे”

बिहार हत्या पर केंद्र सरकार पर हमला

अखिलेश यादव ने बिहार में दुलार चंद यादव की हत्या का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा, “इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई इससे तो पता लग रहा है कि लॉ एंड ऑर्डर क्या है. वह भी चुनाव के दौरान सरकार क्या कर रही और भारत सरकार क्या कर रही है” यह बयान बिहार विधानसभा चुनावों के बीच आया है, जहां विपक्षी दलों पर हमले बढ़ रहे हैं. अखिलेश ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया, कहा कि “पीडीए समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है”

गन्ने के दाम बढ़ाने पर सरकार पर तंज़

किसानों के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा, “गन्ना मूल्य में इतनी वृद्धि हो, जिसमें किसान खुशहाल हो” सरकार द्वारा दाम बढ़ाने पर तंज कसते हुए बोले, “सरकार ने कुछ दाम बढ़ाए हैं, वो भी इतनी देरी से” बहराइच की गन्ना मिल के किसानों का करोड़ों रुपये लेकर भागने का मामला उठाते हुए कहा, “बहराइच की गन्ना मिल किसानों का करोड़ों लेकर भाग गई” सबसे तीखा प्रहार किसान विज्ञापन पर था, अखिलेश यादव ने कहा कि बताओ “गन्ना मूल्य और भुगतान करने का विज्ञापन अंग्रेजी अखबार में छापा गया. बताओ कितने किसान अंग्रेजी में यह जानकारी पढ़ पाएंगे ?”

जाति जनगणना की मांग

अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाली प्रक्रियाओं में जाति का एक कॉलम भी जोड़ा जाना चाहिए. उन्होंने ने कहा, “हमारी मांग है कि इतनी बड़ी प्रक्रिया में जाति का एक अतिरिक्त कॉलम रखा जाए. इससे जाति जनगणना करना, बेहतर नीतियां बनाना और सरकारी योजनाओं को सही तरह लागू करना आसान होगा”

news desk

Recent Posts

‘केंद्र और एमपी सरकार पूरी तरह गायब…’: बालाघाट के आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के राहुल गांधी!

मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौतों ने पूरे देश को झकझोर…

4 hours ago

फरिश्ता बनकर आसमान से उतरे कैप्टन स्मित, गुजरात सरकार ने किया ऐतिहासिक सम्मान का ऐलान!

आसमान में मौत मंडरा रही थी, कॉकपिट खून से सन चुका था और विमान में…

5 hours ago

महिषासुर वध से लेकर श्रीराम की लंका विजय तक: क्या है नवरात्रि का पौराणिक और ऐतिहासिक रहस्य?

हर साल की तरह इस बार भी देश भर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल…

6 hours ago

आखिरी 47 सेकंड का रोमांच, अभिषेक ने पलटा मैच, पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स हॉकी फाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में…

7 hours ago