Entertainment

अखंडा 2-तांडवम्: नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तीन दिन मी कमा लिए करोड़ों !

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्ण ने एक बार फिर अपने फैंस को खुश कर दिया है. उनकी नई फिल्म ‘अखंडा 2- तांडवम्’ 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई और पहले ही हफ्ते में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही. रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की भी धूम थी लेकिन अब बालाकृष्ण की माइथोलॉजिकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह पक्की कर ली है.

बॉक्स ऑफिस फिल्म ने मचाया धमाल

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की. दूसरे दिन 15.6 करोड़ रुपए और जुड़ गए. तीसरे दिन शाम 4 बजे तक 6.37 करोड़ रुपए का बिजनेस हो गया. प्रीव्यू कलेक्शन मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 52.47 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.

बजट और हिट होने की राह

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए के आस-पास है. अब तक फिल्म ने अपने बजट का लगभग 22 प्रतिशत कलेक्ट किया है. फिल्म अभी अपना बजट वसूल करने से कुछ दूर है लेकिन कमाई देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि मूवी जल्द ही बॉक्स-ऑफिस हिट साबित हो सकती है. साथ ही नए रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर सकती है.

फिल्म की खास बातें और स्टारकास्ट।

‘अखंडा 2- तांडवम्’ 2021 में रिलीज हुई ‘अखंडा’ का सीक्वल है जिसने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 89 करोड़ रुपए कमाए थे. इस फिल्म को बोयापति सरिनू ने डायरेक्ट किया है और नंदमुरी बालाकृष्ण लीड रोल में हैं. उनके साथ संयुक्ता मेनन, आधी पिनिसेट्टी, हर्षाली मल्होत्रा, कबीर दूहन सिंह और सास्वता चटर्जी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म तेलुगु के साथ-साथ तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज हुई है.

news desk

Recent Posts

लाओस में चीन ने क्यों बना डाला नया एयरबेस? वियतनाम की सीमा के पास ड्रैगन की बड़ी चाल, समझिए पूरा गेम

वियनतियाने: चीन ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में…

3 hours ago

भगत सिंह की जयंती पर CM मान का बड़ा संदेश, ‘शहीदों के सपनों का पंजाब’ बनाने का संकल्प; गिनाईं सरकार की ये उपलब्धियां

लुधियाना: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

3 hours ago

न द्रौपदी का अपमान, न शकुनि की चाल! महाभारत के युद्ध की असली वजह कहीं और थी, इस ‘स्त्री’ के एक फैसले ने बदल दिया कुरुवंश का भविष्य

हस्तिनापुर: महाभारत के युद्ध की चर्चा होते ही द्रौपदी का अपमान, दुर्योधन का अहंकार और…

3 hours ago

OpenAI में बड़ा बवाल! सेफ्टी चीफ ने अचानक छोड़ी नौकरी, बोले- AI की ये रेस इंसानों को ले जा सकती है विनाश की तरफ

नई दिल्ली: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया,…

3 hours ago