अजित पवार के निधन की खबर के बाद उनके समर्थकों में गहरा शोक फैल गया। जैसे ही यह सूचना मिली कि उनका निधन हो गया, बारामती अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। जब अजित पवार का शव अस्पताल पहुंचा, तो दृश्य बेहद दर्दनाक था। लोग अपने प्रिय नेता को देखकर रोने लगे। माहौल पूरी तरह से भावनात्मक हो गया और कई लोग चीख-पुकार करने लगे, क्योंकि किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि अब अजित पवार इस दुनिया में नहीं हैं।
अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने समर्थकों को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन पूरे अस्पताल में उनके चाहने वाले रो रहे थे और चारों तरफ चीख-पुकार का माहौल था।
जैसे ही बड़ी ऐम्बुलेंस में अजित पवार का शव अस्पताल पहुंचा, वहां मौजूद लोग जोर-जोर से रोते हुए नजर आए। 66 साल के इस वरिष्ठ नेता की सुबह करीब पौने 9 बजे हुए प्लेन हादसे में मौत हो गई। वे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री थे।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे जिले में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार और 3 अन्य लोगों की मौत हो गई है।SP ग्रामीण पुणे संदीप सिंह के अनुसार हादसे में पांच लोगों का निधन हुआ है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू शुरू हुआ। डीजीसीए ने बताया कि अजित पवार का देहांत हो गया है। SP ग्रामीण पुणे संदीप सिंह के अनुसार हादसे में पांच लोगों का निधन हुआ है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू शुरू हुआ।
सूत्रों के अनुसार, सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार जल्द ही दिल्ली से बारामती के लिए रवाना होने वाले हैं। रवाना होने से पहले तीनों नेता इस समय शरद पवार के आवास पर एक साथ मौजूद हैं, जहां आगे की यात्रा और कार्यक्रम को लेकर संयुक्त रूप से रणनीति और तैयारियां की जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि जिस विमान में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सवार थे, वह बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया।