Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: रायबरेली: दलित युवक की हत्या मामले में मुख्य आरोपी की तलाश जारी. पीड़ित परिवार से मिल कर अजय राय ने दिलाया मदद का भरोसा!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > रायबरेली: दलित युवक की हत्या मामले में मुख्य आरोपी की तलाश जारी. पीड़ित परिवार से मिल कर अजय राय ने दिलाया मदद का भरोसा!
Trending Newsराज्य

रायबरेली: दलित युवक की हत्या मामले में मुख्य आरोपी की तलाश जारी. पीड़ित परिवार से मिल कर अजय राय ने दिलाया मदद का भरोसा!

news desk
Last updated: October 6, 2025 1:00 pm
news desk
Share
पीड़ित के घर पहुंचे अजय राय
पीड़ित के घर पहुंचे अजय राय
SHARE

रायबरेली: जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में हुए एक दलित युवक की हत्या का मुद्दा अब बढ़ने लगा है. सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

कांग्रेस नेता ने कहा- ‘प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज का माहौल’

कांग्रेस नेता अजय राय ने सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘यह घटना प्रदेश में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की गंभीर विफलता का प्रतीक है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि “बाबा के लोगों ने मिलकर युवक की हत्या की है. मृतक ने राहुल गांधी का नाम लिया था, जिसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज का माहौल है. अगर चोरी का शक था तो पुलिस के हवाले करना चाहिए था.” अजय राय ने एनसीआरबी के ताज़ा आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि ‘प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है.’ इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की ओर से पीड़ित परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता और समर्थन का भरोसा दिलाया है.

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उन्होंने कांग्रेस नेता से मुलाकात के दौरान प्रशासन से मांग की है कि जिस तरह अमानवीय तरीके से हत्या की गई है, आरोपियों को फांसी की सजा दी जाये.

क्या था मामला ?

पूरा मामला ऊंचाहार खानाक्षेत्र के ईश्वरदासपुर का है. यहां हरिओम अपनी पत्नी से मिलने पहुंचा था. जहां ग्रामीणों ने उसे चोर समझ लिया. ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर हरिओम घबरा गया था. ग्रामीणों ने उसे चोर समझा. और पीटने लगे. इस पिटाई से हरिओम बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. हरिओम के मरने के बाद ग्रामीणोंने उसकी लाश को प्रयागराज लखनऊ रेल लाइन पर फेक दिया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘ऊंचाहार में कुछ लोगों द्वारा एक युवक को चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है. इस मामले में पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है. वहीं, अन्य मुख्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, और जल्द ही उन्हें भी हिरासत में लेने की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पुलिस ने अपील की है कि कृप्या घटना को लेकर जातीय भ्रम न फैलायें, शांति-व्यवस्था बनाये रखें’.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #CrimeNews, #indianpresshouse, #LawAndOrder, #PoliticalNews, #RahulGandhi, #RaiBareli, #Unchahaar, #upcongress, #UPNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अस्पताल में आग से मातम! जयपुर: SMS अस्पताल में आग लगने के मामले में CM ने दिए जांच के आदेश!  सतर्क रहता अस्पताल प्रशासन तो बच जाती 8 जिंदगियां ?
Next Article CJI पर हमले की कोशिश ‘सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ का नारा लगाकर वकील ने की CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश, CJI ने कहा – ‘विचलित ना हो’!

फीचर

View More

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

By news desk 5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

दिल्ली: कलयुगी बेटे ने पिता की कनपटी पर तानी बंदूक, लूटे 10 लाख रुपये; दादी के घर से कैश बरामद

नई दिल्ली। देश की राजधानी के लक्ष्मी नगर इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

क्या ट्रंप का ईरान जीतने का सपना… सपना ही रह जाएगा?

28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद युद्ध में ईरान मुश्किल में नजर…

6 Min Read
ट्रंप ईरान युद्ध बाजार गिरावट
Trending Newsबाजार

Global Markets Crash Alert: ट्रंप के ईरान युद्ध बयान के बाद US, Europe और Asia बाजारों में भारी दबाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन ने वैश्विक बाजारों में एक बार फिर बेचैनी बढ़ा…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026: हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की ‘हॉट टॉक’ का वीडियो वायरल

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर अपने पहले ही मैच में हार गई। दिल्ली की टीम के खिलाफ…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?