Trending News

PM2.5 से भरी हवा और सांसों पर खतरा, सर्दियों में वायु प्रदूषण से बचाव के लिए ये डिवाइसेस क्यों बन रहे हैं ज़रूरी ?

हर साल सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनकर उभर आता है। प्रदुषण के चलते हालात ऐसे हो जाते हैं कि हवा सांस लेने लायक नहीं रह जाती। आसमान में धुंध की मोटी परत छा जाती है और हवा में मौजूद PM2.5 जैसे खतरनाक कण तय सीमा से कई गुना ज्यादा पहुंच जाते हैं। इसका सीधा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की सेहत पर पड़ता है। आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।

ऐसे हालात में खुद को और अपने परिवार को हवा में घुले ज़हर से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए आज बाजार में कई ऐसे डिवाइसेस उपलब्ध हैं, जो वायु प्रदूषण के असर को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकते हैं।

एयर प्यूरिफायर

वायु प्रदूषण से बचाव के लिए एयर प्यूरिफायर अब हर घर की जरूरत बनता जा रहा है। छोटे बच्चे हो या बुजुर्ग, सबको ही साफ़ हवा की ज़रुरत है। एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। एयर प्यूरिफायर हवा में मौजूद PM2.5 पार्टिकल्स, धूल, धुआं और हानिकारक गैसों को फिल्टर कर देता है, जिससे कमरे की हवा काफी हद तक साफ हो जाती है। बाजार में अलग-अलग क्षमता और कीमत के एयर प्यूरिफायर उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने कमरे के साइज और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं।

एंटी-पॉल्यूशन मास्क

अगर आपको रोज बाहर निकलना पड़ता है, तो एंटी-पॉल्यूशन मास्क सबसे आसान और किफायती विकल्प है। N95 या N99 मास्क हवा में मौजूद खतरनाक कणों को फिल्टर करने में काफी हद तक सक्षम होते हैं। इनमें एक्टिवेटेड कार्बन लेयर और बेहतर एयर फ्लो सिस्टम होता है, जिससे सांस लेना थोड़ा आसान हो जाता है। यह वायु प्रदूषण से बचाव का एक जरूरी उपाय माना जाता है।

ह्यूमीडिफायर

सर्दियों में प्रदूषण के साथ-साथ हवा का सूखापन भी परेशानी बढ़ा देता है। ऐसे में ह्यूमीडिफायर हवा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि यह सीधे प्रदूषण से नहीं बचाता, लेकिन सूखी हवा से होने वाली खांसी, गले की खराश और स्किन ड्राईनेस जैसी समस्याओं में राहत जरूर देता है।

कुल मिलाकर, जब तक प्रदूषण पर स्थायी नियंत्रण नहीं होता, तब तक इन डिवाइसेस के जरिए खुद को सुरक्षित रखना ही सबसे बेहतर विकल्प है। जागरूकता और सही उपाय ही इस जहरीली हवा से बचाव का रास्ता है।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

56 minutes ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

2 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

2 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

2 hours ago