Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: AI समिट या ‘अव्यवस्था’ का समिट? दिल्ली में डिजिटल इंडिया की उड़ी धज्जियाँ, न चला UPI, न मिला नेटवर्क
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > AI समिट या ‘अव्यवस्था’ का समिट? दिल्ली में डिजिटल इंडिया की उड़ी धज्जियाँ, न चला UPI, न मिला नेटवर्क
Trending Newsराज्य

AI समिट या ‘अव्यवस्था’ का समिट? दिल्ली में डिजिटल इंडिया की उड़ी धज्जियाँ, न चला UPI, न मिला नेटवर्क

news desk
Last updated: February 17, 2026 1:58 pm
news desk
Share
AI समिट या 'अव्यवस्था' का समिट?
AI समिट या 'अव्यवस्था' का समिट?
SHARE

दिल्ली के आलीशान भारत मंडपम में जब ‘India AI Impact Summit 2026’ का आगाज हुआ, तो लगा था कि हम भविष्य की झलक देखेंगे। लेकिन अफसोस, एआई (AI) की बड़ी-बड़ी बातों के बीच यह इवेंट बुनियादी मैनेजमेंट के मामले में पूरी तरह फेल साबित हुआ। जहाँ मंच पर भारत को दुनिया का ‘AI पावरहाउस’ बताया जा रहा था, वहीं गेट के बाहर लोग पानी और एंट्री के लिए तरसते दिखे।

यहाँ उन वो वजह जिन्होंने इस हाई-प्रोफाइल इवेंट का मजा किरकिरा कर दिया

डिजिटल इंडिया में ‘कैश की किल्लत’
सोचिए, आप दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में हैं और आपको एक समोसा या पानी की बोतल खरीदने के लिए जेब में कैश ढूंढना पड़ रहा है। कुछ एसा ही हुआ इस समिट में, नेटवर्क जाम होने की वजह से UPI पूरी तरह ठप हो गया। लोग QR कोड स्कैन करते रह गए और दुकानदार सिर्फ कैश मांग रहे थे। सोशल मीडिया पर एक विज़िटर ने तंज कसते हुए लिखा की— “हम रोबोट्स की बातें कर रहे हैं, लेकिन एक वेंडिंग मशीन पेमेंट नहीं ले पा रही!”

भारी भीड़ और लंबी कतारें
समिट के लिए 2.5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे, लेकिन मैनेजमेंट टीम इस भीड़ को संभालने के लिए तैयार नहीं थी। प्रगति मैदान के बाहर ऐसी लाइनें लगीं कि लोगों को अंदर पहुँचने में 3 से 4 घंटे लग गए। हालात इतने खराब थी कि कई बड़े स्टार्टअप फाउंडर्स और स्पीकर्स अपनी ही स्पीच के समय तक वेन्यू के अंदर नहीं पहुँच पाए।

सिक्यूरिटी के नाम पर ‘अजीब’ पाबंदियां
प्रधानमंत्री की मौजूदगी की वजह से सुरक्षा बहुत सख्त थी, लेकिन एक टेक्नोलॉजी समिट में लैपटॉप, बैग्स और यहाँ तक कि कार की चाबियों को ले जाने पर भी रोक लगा दी गई। दोपहर में अचानक सुरक्षा जांच के नाम पर पूरा हॉल खाली करा लिया गया, जिससे कई जरूरी मीटिंग्स और सेशन्स बीच में ही लटक गए। विदेशी डेलिगेट्स इस ‘कन्फ्यूजन’ को देखकर हैरान थे।

वेन्यू के अंदर नेटवर्क ‘गायब’
भारत मंडपम के अंदर मोबाइल सिग्नल न के बराबर थे। न तो इंटरनेट चल रहा था और न ही कॉल लग रहे थे। टेक लवर्स इस बात से सबसे ज्यादा नाराज थे कि वे इवेंट की फोटो या वीडियो रियल-टाइम में सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर पा रहे थे। हाई-स्पीड वाई-फाई की कमी ने इस ‘स्मार्ट इवेंट’ की पोल खोल दी।

क्या है एक्सपर्ट्स का कहना?
टेक वर्ल्ड के एक्सपर्ट्स का कहना है कि इतने बड़े लेवल के इवेंट के लिए ‘स्लॉट-बेस्ड एंट्री’ (यानी अलग-अलग टाइमिंग पर लोगों को बुलाना) होनी चाहिए थी। भले ही हम AI में दुनिया को रास्ता दिखा रहे हों, लेकिन क्राउड मैनेजमेंट और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी बेसिक चीजों पर हमें अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AIGroundReality, AIImpactSummit, BharatMandapam, CrowdManagement, DelhiTechEvent, DigitalIndiaFailure, IndiaAIImpactSummit2026, IndianPressHouse, indianpresshouse news, NetworkIssue, PragatiMaidan, SmartIndiaReality, TechCrisis, Trending News, UPIStatus
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बॉलीवुड के मशहूर राइटर सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान खान पहुंचे अस्पताल
Next Article कर्नाटक कांग्रेस सत्ता संघर्ष स्टडी टूर या सियासी मैनेजमेंट? स्टडी टूर के बीच Siddaramaiah और D. K. के सत्ता संघर्ष ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन !

फीचर

View More

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है…

By news desk 3 Min Read

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर…

5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

MP : दोगुनी उम्र के पति को छोड़ शादीशुदा युवती ने चुना प्रेमी का साथ,  हाईकोर्ट ने दी लिव-इन में रहने की आजादी

ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट…

4 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026 Team of the Week: रोहित-विराट का विंटेज अवतार, समीर रिज़वी और रघुवंशी जैसे ‘Gen Z’ सितारों ने लूटी महफिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं…

4 Min Read
Tamil Nadu Election 2026
Trending Newsराज्य

Tamil Nadu Election 2026: 35 साल में पहली बार बीजेपी, AIADMK, डीएमके और कांग्रेस ने नहीं दिया एक भी ब्राह्मण उम्मीदवार, क्या बदल गई राज्य की राजनीति?

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार एक ऐसा ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है जिसने सबको चौंका दिया है।…

4 Min Read
सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल CM पेमा खांडू केस में CBI जांच का दिया आदेश
Trending Newsसियासी

पत्नी, भाई और रिश्तेदारों की कंपनियों को ठेके? सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल CM पेमा खांडू केस में CBI जांच का दिया आदेश,16 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके परिवार के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के गंभीर…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?