Trending News

दलित IPS पूरन कुमार के परिजनों से राहुल गांधी ने की मुलाकात. आरोपी अधिकारियों के तुरंत गिरफ्तारी की उठाई मांग.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ में IPS पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात की. IPS पूरन कुमार ने 7 अक्तूबर को खुदकुशी कर ली थी. तबसे अभी तक उनका अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ है. पीड़ित परिवार आरोपी डीजीपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ा हुआ है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे.

मंगलवार को राहुल गांधी चंडीगढ़ में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद देश में दलितों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के मामले को उठाते हुए कहा कि ‘ हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वाई पूरन कुमार जी के परिवार से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का वादा किया है, लेकिन वो वादा पूरा नहीं हो रहा है. इस कारण परिवार के साथ ही पूरन जी की बेटियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है. IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार जी के साथ कई साल से संस्थागत भेदभाव किया जा रहा था. वाई पूरन कुमार जी का करियर ख़त्म करने और उन्हें अपमानित करने के लिए कई अफसर काम कर रहे थे. ये सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है. ऐसी घटनाओं से देश के करोड़ों दलित भाई-बहनों को गलत संदेश जा रहा है कि आप कितने भी सफल हों-सक्षम हों, लेकिन अगर आप दलित हैं तो आपको दबाया, कुचला और फेंका जा सकता है. हमें ये स्वीकार नहीं है. नेता विपक्ष के नाते मेरा देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को सीधा संदेश है कि आपने पूरन कुमार जी की दोनों बेटियों से जो वादा किया है, उसे पूरा कीजिए. इनके पिता का अंतिम संस्कार होने दीजिए और ये तमाशा बंद कीजिए. आप दोषी अफसरों पर कार्रवाई कीजिए और इस परिवार पर डाले जा रहे दबाव को हटाइए.

IPS पूरन कुमार ने सुसाइड लेटर छोड़ा था जिसमें तत्कालीन डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत कुछ आईपीएस अफसरों के नाम लिखे थे और आरोप लगाया था कि उन्हे जातीय तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है. हालांकि सोमवार को डीजीपी शत्रुजीत कपूर लंबी छुट्टी पर चले गए. वहीं पूरन कुमार के परिजनों से राहुल गांधी की मुलाकात के बाद हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है.

news desk

Recent Posts

IND vs WI: टीम इंडिया में बड़े बदलाव, पंत फिर बाहर; रोहित-कोहली की वापसी, 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो…

1 hour ago

नहाने के बाद भी क्यों आने लगती है पसीने की बदबू? सिर्फ परफ्यूम से नहीं बनेगी बात, इन 5 आदतों से पाएं राहत

नई दिल्ली: क्या नहाने के कुछ देर बाद ही आपके शरीर से पसीने की गंध…

2 hours ago

जंगल की देवी या विकास की जंग? सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द व्वान’ के ट्रेलर में दिखा रहस्यमयी वन, 25 सितंबर को होगी रिलीज

मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया…

2 hours ago

झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड! 27 लोगों की हत्या के मामले में 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, अब हाईकोर्ट में अपील का रास्ता

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में करीब 13 साल बाद…

2 hours ago