वर्ल्ड

अफगानिस्तान में आए भीषण जलजले में 600 से ज्यादा की मौत, हर तरफ तबाही का मंजर

पहले से मानवीय और आर्थिक संकटों से जूझ रहे अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकंप से हाहाकार मच गया है. बीती रात  देश के पूर्वी हिस्से में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने कई प्रांतो में भारी तबाही मचा दी है. भूकंप का केंद्र जलालाबाद से लगभग 27 किलोमीटर दूर और ज़मीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था. कंपन इतने तेज़ थे कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, जो क़रीब 400 किलोमीटर दूर है, वहां तक झटके महसूस किए गए.

600 की मौत, 1,500 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान में भूकंप के बाद का दृश्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप में अब तक 600 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं. अगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मृतकों और घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.

कई गांव हुए पूरी तरह तबाह

बीती रात आये भूकंप में प्रभावित इलाकों में मिट्टी और पत्थर से बने कई घर मलबे में तब्दील हो गए. दूर-दराज़ के इलाके और  पहाड़ी क्षेत्रों में स्थिति और भी चिंताजनक है क्योंकि वहां न तो मोबाइल नेटवर्क है न परिवहन के साधन. तेज झटकों से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है, जिससे सड़क-मार्ग बाधित हो गया है. जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के कई गांव इस भूकंप में पूरी तरह तबाह हो गये हैं. यहां के कुनार प्रांत के कई गाँव में स्थिति बेहद खराब है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फिलहाल भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हेलीकॉप्टरों की मदद से घायलों को सुरक्षित जगहों तक पहुँचाया जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं.

news desk

Recent Posts

अब बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म! 9070mAh की बाहुबली बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ आया Redmi K100 Pro Max

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के…

5 hours ago

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ । यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज…

5 hours ago

मुंबई के घाटकोपर में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मची तबाही, 7 ने गंवाई जान और 7 से ज्यादा हुए घायल

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन…

5 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई, खुदरा दर बढ़कर 4.45% पहुंची; अदरक-लहसुन के दामों में भारी उछाल

देश में महंगाई की मार से आम जनता का बजट एक बार फिर डगमगा गया…

6 hours ago

खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई; टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता रद्द, IOA संभालेगा कमान

भारतीय खेल जगत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय…

6 hours ago