खेल

प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अचिंत्य, विनायक, अनंत, दिव्या व अदिति ने जीते स्वर्ण

लखनऊ। अचिंत्य प्रजापति, विनायक तिवारी, अनंत कुमार, दिव्या यादव, अदिति चौधरी ने प्रथम लखनऊ जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उम्दा खेल दिखाते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की।


उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के तत्वावधान में लखनऊ ताइक्वांडो की देखरेख में एलीट ताइक्वांडो अकादमी द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में शहर के विभिन्न स्कूलों, क्लबों व प्रशिक्षण केंद्रों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।


चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता ने करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। किया। इस अवसर पर बीबीडी ग्रुप की उपाध्यक्ष सोनाक्षी दास गुप्ता व स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।


मुख्य अतिथि श्रीमती अलका दास गुप्ता ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं।


विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ताइक्वांडो केवल पदक जीतने का खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और अनुशासित जीवन जीने की कला भी सिखाता है।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित (कोषाध्यक्ष, इंडिया ताइक्वांडो) ने कहा कि लखनऊ की टीम प्रदेश की सबसे प्रतिभाशाली टीमों में है मुझे विश्वास है कि आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में यहां के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन करेंगे।


इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी की ओर से जसवंत सिंह शंकर ऑब्जर्वर नियुक्त थे। चैंपियनशिप का संचालन आयोजन सचिव श्रीयश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने किया।

आज खेले गए मुकाबलों में क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-21 किग्रा वर्ग में अचिंत्य प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीता। ओजस प्रताप सिंह को रजत तथा अविराज अग्रवाल को कांस्य पदक मिला। क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-27 किग्रा वर्ग में विनायक तिवारी ने स्वर्ण और आयांश मिश्रा ने रजत पदक अपने नाम किया।

क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-32 किग्रा वर्ग में अनंत कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं क्योरगी कैडेट बालिका अंडर-29 किग्रा वर्ग में दिव्या यादव ने स्वर्ण तथा संजना गुप्ता ने रजत पदक जीता। क्योरगी कैडेट बालिका अंडर-33 किग्रा वर्ग में अदिति चौधरी ने स्वर्ण तथा श्रेया सिंह ने रजत पदक जीता।

news desk

Recent Posts

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने दिया ऐसा जवाब, बढ़ा सस्पेंस; उम्र भी बनेगी बड़ा फैक्टर

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने दिया जवाब, कहा- अभी काफी समय है…

23 minutes ago

IRCTC होटल टेंडर केस में लालू परिवार को बड़ा झटका, कोर्ट ने 9 आरोपियों पर तय किए आरोप; ‘पद के दुरुपयोग का मजबूत संदेह’

नई दिल्ली। IRCTC होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव और…

51 minutes ago

लाल चींटियां आते ही बदल सकती है घर की तस्वीर? वास्तु में धन हानि से लेकर बीमारी तक का बताया गया है संकेत

लखनऊ: घर में छोटी-छोटी चीजें भी कई बार लोगों का ध्यान खींचती हैं। वास्तु मान्यताओं…

1 hour ago

11 सितंबर 2026 का राशिफल: किसी को अचानक मिलेगा धन तो किसी के घर में बढ़ेगा तनाव, जानें आपकी राशि का हाल

नई दिल्ली: 11 सितंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर…

1 hour ago

Creta, Alcazar या Electric SUV… Hyundai ने बदल दिया अंदाज, पीछे बैठते ही मिलेगा थिएटर जैसा मजा! जानें Lounge Edition की कीमत

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले Hyundai ने अपनी तीन लोकप्रिय SUVs को नए अवतार…

1 hour ago

नींबू-मिर्च टांगते हैं तो जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी, बुरी नजर से बचाव या फिर कोई वैज्ञानिक वजह?

लखनऊ: घर, दुकान और यहां तक कि गाड़ियों के आगे नींबू-मिर्च लटकी हुई आपने भी…

1 hour ago