Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: जालंधर में AAP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 5 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > जालंधर में AAP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 5 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप
Trending Newsक्राइम

जालंधर में AAP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 5 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

news desk
Last updated: February 6, 2026 10:49 am
news desk
Share
SHARE

पंजाब के जालंधर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई।

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने लक्की ओबोराय पर चार से पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों तक जल्द पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि लक्की ओबोराय रोजाना गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने आते थे। आज भी वह गुरुद्वारा पहुंचे थे और मत्था टेकने के बाद पार्किंग में अपनी कार में बैठ रहे थे, तभी उन पर गोली चला दी गई। चश्मदीद के मुताबिक उन्हें यह साफ नहीं है कि कितने लोगों ने फायरिंग की, लेकिन जानकारी मिल रही है कि दो बदमाश इसमें शामिल थे, जो एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर आए थे।

जांच के लिए मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें मॉडल टाउन इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल प्रारंभिक जांच चल रही है और शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी दोपहिया वाहन पर सवार थे। मामले की जांच जारी है।

इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जालंधर शहर में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की ओर से नगर निगम चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लक्की ओबोराय, कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी माने जाते थे।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Aam Aadmi Party Leader, AAP नेता की हत्या, CCTV Investigation, Gurudwara Shooting, Jalandhar Firing, Jalandhar Murder Case, Model Town Jalandhar, Political Murder, Punjab Crime News, Punjab news, जालंधर हत्या, दिनदहाड़े गोलीबारी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article WPL 2026 Final: आखिरी ओवर का हाई-वोल्टेज ड्रामा, राधा यादव ने आरसीबी को दिलाया खिताब
Next Article 50 करोड़ का इंजीनियर: रिटायर्ड अधिकारी के घर से ढाई किलो सोना, 20 किलो चांदी और करोड़ों की संपत्ति जब्त

फीचर

View More

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

By news desk 5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख रही है। एक तरफ अमेरिकी…

4 Min Read
अजय देवगन बर्थडे
EntertainmentTrending News

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर सोशल…

3 Min Read
किडनी रैकेट आयुष केस
Trending Newsराज्य

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले में डोनर आयुष…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस मुठभेड़ में ढेर। कुख्यात उधम…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?