Trending News

सरकारी कॉलेज की कैंटीन में युवती से दरिंदगी, मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के नंदनम स्थित गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज के परिसर में एक 20 साल की युवती के साथ सामूहिक यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और कॉलेज कैंटीन के संचालक मुथुसेल्वम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरी का झांसा और फिर शोषण
पीड़ित युवती मूल रूप से तमिलनाडु के अरियालुर जिले की रहने वाली है। वो कुछ समय पहले बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में चेन्नई आई थी। यहाँ उसकी मुलाकात मुथुसेल्वम से हुई, जो पिछले 12 वर्षों से कॉलेज के कॉन्ट्रैक्ट पर कैंटीन चला रहा था। मुथुसेल्वम ने युवती को अपनी कैंटीन में नौकरी देने का वादा किया।

आरोप है कि युवती को भरोसे में लेने के बाद, मुथुसेल्वम ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज की कैंटीन और परिसर के सुनसान इलाकों में उसका यौन शोषण किया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर समाज कल्याण विभाग के ‘वन स्टॉप सेंटर’ पहुँची। वहाँ उसने अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस स्टेशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया।

पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियां
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है: जिनमे मुथुसेल्वम जो कॉलेज कैंटीन का संचालक और मुख्य साजिशकर्ता, गुनासेकरन जो कैंटीन में कुक के तौर पर काम करते थे और कार्तिकेयन एक ऑटो चालक और मुथुसेल्वम का करीबी दोस्त था।

प्रशासन पर उठे सवाल
एक नामचीन सरकारी कॉलेज के भीतर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और छात्र संगठनों ने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन की जवाबदेही तय की जाए कि आखिर कॉलेज परिसर के भीतर इतने समय तक ये दरिंदगी कैसे चलता रहा।

news desk

Recent Posts

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह…

3 hours ago

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज…

5 hours ago

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा…

6 hours ago

Pakistan Defence Minister के फिर बिगड़े बोल, कहा- अबकी बार भारत के अंदर घुसकर देंगे जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है।…

7 hours ago

क्या 80 फीसदी पाकिस्तानी मर्द समलैंगिक हैं? हालात कैसे बनते जा रहे हैं विस्फोटक!

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…

8 hours ago

दिल्ली में एक्सपायर्ड फूड रैकेट का भंडाफोड़, डेट बदलकर बिक रही थीं सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट्स

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 hours ago