Trending News

टार्च की रोशनी में महिला के ऑपरेशन का मामला। मौत से नाराज परिजनों ने उठाई हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग।

अंबेडकरनगर: जलालपुर महिला अस्पताल के गेट पर खड़े परिजनों की चीखें और सिसकियां आज पूरे सिस्टम से सवाल पूछ रही हैं। पक्खरपुर गांव की पूजा कन्नौजिया की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। समाजवादी पार्टी के नेता सिद्धार्थ मिश्र ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और इस पूरी घटना को ‘प्रशासनिक हत्या’ करार देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई।

सपा नेता सिद्धार्थ मिश्र ने कहा कि “यह केवल मेडिकल नेग्लिजेंस का मामला नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर हत्या है। जब अस्पताल में न लाइट थी, न डॉक्टर और न ही जरूरी उपकरण, तो प्रसव का जोखिम क्यों लिया गया? हमारी स्पष्ट मांग है कि ड्यूटी से गायब डॉक्टरों और लापरवाह नर्सों पर धारा 302/304 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।”

कैसे हुई महिला की मौत?
परिजनों ने जो आपबीती सुनाई, वह रूह कंपा देने वाली है। परिजनों के अनुसार पूजा को जब अस्पताल लाया गया, तो वहां सन्नाटा पसरा था। अस्पताल में बिजली नहीं थी। आरोप है कि नर्सों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर प्रसव कराने का जानलेवा जोखिम लिया। जब पूजा दर्द से कराह रही थी और घरवाले डॉक्टरों को बुलाने की मिन्नतें कर रहे थे, तो अस्पताल स्टाफ ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब हालत पूरी तरह बिगड़ गई, तब अपनी गर्दन बचाने के लिए स्टाफ ने आनन-फानन में मरीज को रेफर कर दिया।

परिजनों का सबसे बड़ा गुस्सा एम्बुलेंस सेवा को लेकर है। गंभीर हालत में पूजा के लिए एम्बुलेंस को फोन किया गया, लेकिन वह एक घंटे की देरी से पहुंची।

इस मामले में सिद्धार्थ मिश्र ने जिलाधिकारी (DM) से फोन पर बात की, जिलाधिकारी ने सख्त जांच और दोषियों को सजा देने का भरोसा तो दिया है, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन केवल आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों पर FIR दर्ज नहीं हुई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा नहीं मिला, तो समाजवादी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगी।

news desk

Recent Posts

भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव, निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में

नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…

2 hours ago

“ट्रंप का दावा: अमेरिकी सेना ने ईरान के बड़े ठिकाने नष्ट किए, इजरायल ने भी तेहरान में किया बमबारी”

ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…

2 hours ago

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा: अमेरिका ने 3,500 सैनिक तैनात किए, इज़राइल के साथ रणनीतिक बैठक

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…

2 hours ago

IPL 2026: 13 साल का इंतज़ार खत्म, मुंबई ने रिकॉर्ड रन चेज से बदली ‘ओपनिंग मैच’ की कहानी

आईपीएल 2026 की शुरुआत Mumbai Indians के लिए ऐतिहासिक बन गई। वर्षों से पहले मुकाबले…

2 hours ago

सुबह की ये गलतियां बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर हो रही बड़ी भूल

सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…

5 hours ago

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

15 hours ago