Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: मकर संक्रांति और माघ एकादशी पर प्रयागराज–हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर भारी भीड़
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मकर संक्रांति और माघ एकादशी पर प्रयागराज–हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर भारी भीड़
Trending Newsराज्य

मकर संक्रांति और माघ एकादशी पर प्रयागराज–हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर भारी भीड़

news desk
Last updated: January 14, 2026 10:29 am
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। मकर संक्रांति और माघ एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार सुबह यूपी के प्रयागराज और हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज़ से आए भक्त प्रयागराज के संगम तट पर पवित्र स्नान करने पहुंचे, वहीं हरिद्वार की हर की पौड़ी पर भी आस्था का सैलाब देखने को मिला।

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति और माघ एकादशी पर स्नान को विशेष महत्व दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। घाटों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके।

मकर संक्रांति को स्नान, दान और सूर्य उपासना का महापर्व माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, तिल-गुड़ का सेवन, दान-दक्षिणा और पुण्य कर्मों का विशेष महत्व होता है।
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक ऐसा पर्व है जो किसी तिथि नहीं, बल्कि सूर्य की चाल पर आधारित होता है। जब सूर्य का प्रवेश धनु राशि से निकलकर मकर राशि में होता है, उसी क्षण मकर संक्रांति मानी जाती है। यही वजह है कि यह पर्व हर साल लगभग 14 या 15 जनवरी को ही पड़ता है। इस दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवताओं का दिन शुरू होता है।

मकर संक्रांति को स्नान, दान और सूर्य उपासना का महापर्व माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, तिल-गुड़ का सेवन, दान-दक्षिणा और पुण्य कर्मों का विशेष महत्व होता है। लेकिन साल 2026 में यही पर्व तारीख को लेकर उलझ गया है, 14 जनवरी या 15 जनवरी?

इस भ्रम की सबसे बड़ी वजह है सूर्य का मकर राशि में रात के समय प्रवेश करना। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी की रात करीब 9 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यह प्रवेश सूर्यास्त के बाद हो रहा है, इसलिए उदया तिथि के नियम के अनुसार कई विद्वान अगले दिन यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने की बात कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, द्रिक पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पुण्यकाल 14 जनवरी को ही दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शुरू हो रहा है, जो शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसी आधार पर पंचांग मानने वाले 14 जनवरी को ही स्नान-दान को उचित मानते हैं। पंचांग के अनुसार संक्रांति के बाद 40 घटी यानी लगभग 16 घंटे तक पुण्य कर्म किए जा सकते हैं।इस विवाद को और बढ़ा रहा है षटतिला एकादशी का संयोग। 14 जनवरी को षटतिला एकादशी होने के कारण कई ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि इस दिन अन्न दान वर्जित है, जबकि मकर संक्रांति पर दान सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। इसी वजह से 15 जनवरी को पर्व मनाने की सलाह दी जा रही है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, सूर्य किसी राशि में अचानक प्रवेश नहीं करता, बल्कि उसका संचरण होता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार संक्रांति से पहले और बाद के कई घंटों को पुण्यकाल माना गया है, जो 15 जनवरी के मध्यान तक फैल सकता है। मकर संक्रांति पर तिल-गुड़, खिचड़ी, अनाज, घी, शहद, गर्म कपड़े और कंबल का दान विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि तिल से पापों का नाश होता है और गुड़ से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ganga Snan, Har Ki Pauri crowd, Haridwar Har Ki Pauri, Haridwar News, Hindu, Magh Ekadashi, Magh Ekadashi Snan, Makar Sankranti 2026, Makar Sankranti Snan, Prayagraj News, Prayagraj Sangam Snan, religious bathing, Sangam Ghat Prayagraj
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लखनऊ में बैंक घोटाले का खुलासा: बैंक ऑफ बड़ौदा में करोड़ों की हेराफेरी, थाने तक पहुंचा मामला
Next Article असदुद्दीन ओवैसी ने NSA डोभाल पर साधा निशाना, कहा-सुरक्षा सलाहकार का इतिहास दृष्टिकोण कमजोर

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

आलिया भट्ट का यह एयरपोर्ट लुक है परफेक्ट इंस्पिरेशन
EntertainmentTrending News

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया भट्ट से बेहतर इंस्पिरेशन शायद…

2 Min Read
इस्लामिक नाटो बैठक पाकिस्तान
Trending Newsवर्ल्ड

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। Pakistan एक बड़ी पहल…

3 Min Read
ग्लोबल मार्केट गिरावट मिडिल ईस्ट संकट
Trending Newsबाजार

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर भारत तक साफ नजर आ…

4 Min Read
Google ने शुरू किया नया Memory Import फीचर
Trending Newsअन्य

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से यूज़र अब दूसरे…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?