Trending News

1 साल में 52% टूटने वाले इस स्टॉक पर दिग्गज निवेशक ने खेला दांव! शेयर बना ‘रॉकेट’

शेयर बाजार में गिरावट के बीच कई बार ऐसे मौके आते हैं जब दिग्गज निवेशक चुपचाप उन शेयरों में एंट्री लेते हैं, जो अपने निचले स्तर पर कारोबार कर रहे होते हैं। शराब बनाने वाली कंपनी सोम डिस्टिलरीज “Som Distilleries & Breweries” के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

बाजार के दिग्गज निवेशक प्रशांत जैन ने कंपनी में 1.22% हिस्सेदारी 25 लाख से ज्यादा शेयर खरीदकर बड़ा दांव खेला है। इस खबर के सामने आते ही सोमवार को कंपनी का स्टॉक बीएसई (BSE) पर 18% से ज्यादा की तूफानी बढ़त के साथ 77.02 रुपए पर बंद हुआ।

क्या है पूरा मामला?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर जारी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, प्रशांत जैन के पास अब सोम डिस्टिलरीज के कुल 25,27,000 से अधिक शेयर हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि मार्च 2026 की तिमाही तक कंपनी के शेयरहोल्डर्स डेटा में उनका नाम शामिल नहीं था। हालांकि, उन्होंने यह खरीदारी किस भाव पर की है, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

भारी गिरावट के बाद वापसी की उम्मीद!

पिछले कुछ महीने सोम डिस्टिलरीज के निवेशकों के लिए काफी दबाव वाले रहे हैं: जुलाई 2025 में 162.95 रुपए पर कारोबार करने वाला यह शेयर पिछले एक साल में 52% से अधिक टूट चुका है।

साल 2026 अब तक इसमें करीब 28% की गिरावट देखी गई है। शेयर का 52-वीक हाई 166.60 रुपए और 52-वीक लो 61.86 रुपए रहा है। हालांकि, लंबे समय के नजरिए से देखें तो पिछले 5 सालों में इस स्मॉलकैप कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 243% तक का शानदार रिटर्न भी दिया है।

दो बार हो चुका है ‘स्टॉक स्प्लिट’

कंपनी अपने निवेशकों को लगातार लिक्विडिटी देने के लिए दो बार शेयर का विभाजन भी कर चुकी है:

अक्टूबर 2020: 10 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयर को 5-5 रुपए के 2 शेयरों में बांटा गया।

मई 2024: 5 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयर को 2 रुपए फेस वैल्यू में स्प्लिट किया गया।

सोमवार को शेयर में आई इस तेज उछाल के बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप बढ़कर ₹1,519 करोड़ के पार पहुंच गया है। बाजार विशेषज्ञों की नजर अब इस बात पर है कि क्या दिग्गज निवेशक का यह दांव कंपनी के शेयर को पुरानी ऊंचाइयों तक वापस ले जा पाएगा या नहीं।

news desk

Recent Posts

सहारनपुर में सुबह होते ही बड़ा खेल! मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर की एक 70 साल पुरानी मस्जिद को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सिर्फ प्रशासनिक…

32 seconds ago

‘मिर्जापुर द मूवी’ खत्म, लेकिन कहानी का खेल बाकी! पोस्ट-क्रेडिट में मुन्ना-गुड्डू के एक ही लड़की पर अटके दिल ने मचाया बवाल, अब आगे क्या होगा?

मिर्जापुर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ…

13 hours ago

रणबीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’ का शूट हुआ खत्म, अब इस दिन मचेगा बॉक्स ऑफिस पर घमासान; सामने होगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म

मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने…

13 hours ago

कालीन भैया को मारने पहुंचा असली दुश्मन, फिर पलट गई पूरी बाजी… ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमैक्स में बीना भाभी का ऐसा ट्विस्ट कि उड़ जाएंगे होश

मिर्जापुर: 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में पुराने किरदारों…

13 hours ago