Trending News

चमोली में जवान ने नाबालिग लड़की के साथ की शर्मनाक हरकत, मां ने सोशल मीडिया पर खोली आरोपी की करतूत!

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक चौंकाने वाली घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. सेना की कैंटीन में सुरक्षा में लगे एक जवान पर एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है. यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पीड़िता की मां ने घटना के बाद पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

घटना थराली क्षेत्र की है. जहां एक बच्ची अपने पालतू कुत्ते को लेकर टहलने के लिए बाहर निकली थी. उसी दौरान, कैंटीन के बाहर तैनात एक जवान ने बच्ची को बहला-फुसलाकर कैंटीन के भीतर बुलाया. आरोप है कि अंदर ले जाकर जवान ने उसके साथ छेड़छाड़ की. बच्ची किसी तरह वहां से निकल कर अपने घर पहुंची.

डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी बात अपनी मां को बताई. मां ने बिना देर किए न केवल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, बल्कि घटना को लाइव प्रसारण के जरिए सबके सामने रख दिया. जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ.

पुलिस ने फौरन लिया एक्शन

स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. थराली थाना पुलिस का कहना है कि बच्ची के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल जांच करवाई जा रही है.

घटना के बाद लोगों में नाराजगी

घटना सामने आते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया. सोशल मीडिया पर लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. साथ ही कई लोगों ने मां की बहादुरी की सराहना की है कि उसने चुप रहने की बजाय खुले तौर पर आवाज़ उठाई. जहां एक ओर सेना को देश की सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, वहीं इस तरह की घटनाएं वर्दी पर दाग लगाने वाली हैं.

news desk

Recent Posts

Rising Stars Asia Cup: रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट से वापस लिया नाम, आयुष बडोनी को मिला मौका; रिंकू सिंह बने उप-कप्तान

राइजिंग स्टार्स एशिया कप से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है चोट से…

41 minutes ago

Kanpur News: कानपुर में दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरी मकान की छत; 15 दिन की बच्ची समेत एक परिवार के 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन…

2 hours ago

इजराइल की सियासत में बड़ा उलटफेर! नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट, गादी आइसेनकोट को सरकार बनाने का न्योता

इजराइल में सत्ता परिवर्तन की आहट तेज हो गई है राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव…

4 hours ago

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…

22 hours ago

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

22 hours ago