Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: कफ सिरप तस्करी मामले में शुभम जायसवाल पर लुकआउट नोटिस जारी, ED भी एक्शन में. क्या है पूर्वांचल के बाहुबली का कनेक्शन?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कफ सिरप तस्करी मामले में शुभम जायसवाल पर लुकआउट नोटिस जारी, ED भी एक्शन में. क्या है पूर्वांचल के बाहुबली का कनेक्शन?
Trending Newsक्राइम

कफ सिरप तस्करी मामले में शुभम जायसवाल पर लुकआउट नोटिस जारी, ED भी एक्शन में. क्या है पूर्वांचल के बाहुबली का कनेक्शन?

news desk
Last updated: November 28, 2025 1:24 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ. उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर बांग्लादेश तक फैला हुआ था कोडीन कफ सिरप का काला साम्राज्य… युवाओं को मौत बांटने वाले इस सिंडिकेट की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाज़ा हाल की बड़ी कार्रवाई से लगाया जा सकता है.

जिसकी परतें धीरे धीरे खुल रही है. जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर, सिस्टम में बैठे स्थानीय मददगार और इस पूरे धंधे को संरक्षण देते बाहुबली इन सबके सिंडिकेट की खतरनाक कहानी सामने आ रही है. युवाओं को नशे और मौत के दलदल में धकेलने वाले इस करोड़ों के धंधे की जांच में अब ईडी की भी एंट्री हो चुकी है.

लखनऊ में एसटीएफ ने इस पूरे खेल के शातिर खिलाड़ी अमित सिंह उर्फ टाटा को गिरफ्तार किया तो परते खुलने लगी. अमित टाटा प्रतिबंधित कफ सिरप ड्रग रैकेट के किंगपिन शुभम जायसवाल का सबसे भरोसेमंद मोहरा बताया जा रहा है. शुभम जायसवाल पहले ही कानून की पकड़ से भाग कर दुबई जा चुका है.

अमित सिंह टाटा को गिरफ्तार करने वाले एएसपी लाल प्रताप सिंह के मुताबिक इन लोगों ने बांग्लादेश में भी काफी कफ सिरप की सप्लाई की थी. इस पूरे खेल में फर्जी ई-बिल, फर्जी फर्मों और हवाला के सहारे करोड़ों का ड्रग कारोबार खड़ा कर दिया. वो भी वाराणसी से लेकर झारखंड तक. अब जब ये गिरफ्तारी हुई है, यूपी की राजनीति घमासान मचा हुआ है.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं और “मौत के सौदागरों” पर कड़े एक्शन की मांग करते आ रहे हैं. उधर, मुख्य मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी. हवाला से जुड़े पैसों की पूरी चेन की जांच शुरू करने की तैयारी में है.

सूत्रों की माने तो शुभम जायसवाल हो या अमित सिंह इन्हे पूर्वांचल के एक बाहुबली का संरक्षण हासिल था. ये धंधा लंबे समय से चल रहा था लेकिन माना जा रहा है कि बाहुबली के संरक्षण के चलते इन पर कार्रवाई नहीं हो रही थी. लेकिन जब मामला बढ़ने लगा तो अब धीरे धीरे सारे मोहरों पर कार्रवाई हो रही है. अमित के खिलाफ पहले से हत्या, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और कोडीन तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं. वहीं NBT की रिपोर्ट की माने एस पूरे खेल को एक बर्खास्त सिपाही संचालित कर रहा था. जो बाहुबली को करीबी है.

कैसे हुआ पर्दाफाश?

इस नेटवर्क का खुलासा अक्टूबर महीने में तब हुआ, जब सोनभद्र के चुर्क लाइन मोड़ पर चेकिंग के दौरान करीब 20,000 कफ सिरप की बोतलें बरामद की गईं. ये बोतलें दो कंटेनरों में नमकीन और चिप्स के पैकेटों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने मौके पर चार लोगों को गिरफ्तार किया.

इसके बाद यूपी पुलिस और SIT ने जब नेटवर्क खंगालना शुरू किया तो एक-एक करके परतें खुलती गईं और पूरा खेल उजागर हो गया. जांच में पता चला कि शुभम का गिरोह कफ सिरप को कभी पेंट की बाल्टियों में, कभी नमकीन के पैकेटों के बीच, तो कभी छोटे कैरियरों और साइकिलों के जरिए अलग-अलग राज्यों में तस्करी करता था.

एसटीएफ अब अमित टाटा के करीबीयों और उसे संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #CoughSyrupCase, #CrimeNews, #DrugTraffickingProbe, #EDInvestigation, #LawAndOrder, #LOCLookoutNotice, #PurvanchalUpdates, #ShubhamJaiswal, #UPNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आशीष की 'एकाकी' OTT पर छा गई YouTube स्टार आशीष चंचलानी की हॉरर-कॉमेडी ‘एकाकी’ ने बदल दिया Indian OTT का खेल!
Next Article कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व फैसला फॉर्मूला तैयार… कर्नाटक में कांग्रेस का संकट थमेगा? लेकिन क्या डीके मानेंगे?

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

अभिनेता विजय ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
Trending Newsसियासी

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता और Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK)…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा करते हुए दो अमेरिकी नौसेना…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते…

2 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran पर लगातार हमले कर रहे…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?