Trending News

ट्रक चालक की गलती से साइबर सिटी में हुआ भीषण सड़क हादसा, अब तक 24 की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. साइबराबाद आयुक्तालय की सीमा में स्थित चेवेल्ला मंडल के खानपुर गेट के पास ट्रक और बस की यह टक्कर इतनी भयानक थी कि घटनास्थल पर ही कई लोगों की जान चली गई. शुरूआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

सड़क हादसे ने ली 16 जिंदगियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक तेज़ रफ्तार ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और सीधे तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGRTC) की यात्री बस से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए. आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.

राहत-कार्य जारी

इमरजेंसी टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. कुछ घायलों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पीड़ित परिवारों से संपर्क साधा जा रहा है.

परिवहन मंत्री ने जताया दुख

तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने इस भीषण हादसे पर गहरा शोक जताया और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी. साथ ही, उन्होंने मृतकों के परिवारों को मुआवज़ा देने की भी घोषणा की.

फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक आकलन में यह सामने आया है कि ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार इस दुर्घटना का कारण हो सकती है.

news desk

Recent Posts

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

3 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

3 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

4 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

5 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

6 hours ago

पवन सिंह का नया गाना ‘Touch Buddy’…अगर आपने इतना HOT गाना नहीं देखा तो फिर क्या देखा?

पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…

7 hours ago