Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: यमुना संरक्षण के लिए ‘जल सहेलियों’ की ऐतिहासिक पहल, 29 जनवरी से शुरू होगी 500 किमी की पदयात्रा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > यमुना संरक्षण के लिए ‘जल सहेलियों’ की ऐतिहासिक पहल, 29 जनवरी से शुरू होगी 500 किमी की पदयात्रा
Latest Newsअन्य

यमुना संरक्षण के लिए ‘जल सहेलियों’ की ऐतिहासिक पहल, 29 जनवरी से शुरू होगी 500 किमी की पदयात्रा

news desk
Last updated: January 20, 2026 2:35 pm
news desk
Share
SHARE

यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने और उसके संरक्षण के लिए बुंदेलखंड की महिलाओं का सशक्त संगठन ‘जल सहेलियाँ’ एक नई मुहिम शुरू करने जा रहा है।

दुनिया की सबसे लंबी महिलाओं की यमुना यात्रा 29 जनवरी को पचनद (जालौन–इटावा) से प्रारंभ होगी, जो लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दिल्ली तक पहुँचेगी।

पिछले एक दशक से बुंदेलखंड क्षेत्र में जल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय जल सहेलियाँ संगठन ने अब तक छह सूखी नदियों के पुनर्जीवन और हजारों तालाबों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है। इनके कार्यों की सराहना देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी हो चुकी है।

इस यात्रा का उद्देश्य यमुना नदी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, उसकी अविरलता और निर्मलता के महत्व को समझाना और समाज के हर वर्ग को नदी संरक्षण के अभियान से जोड़ना है। यह यात्रा जालौन से शुरू होकर इटावा, आगरा, मथुरा, हरियाणा होते हुए फरीदाबाद, पलवल और अंततः दिल्ली तक पहुंचेगी, जो लगभग एक महीने तक चलेगी।

जल सहेलियाँ एक ऐसा महिला कैडर है, जो बिना किसी सरकारी या गैर-सरकारी आर्थिक सहयोग के अपने श्रम, समर्पण और संसाधनों से नदियों को बचाने के लिए कार्य कर रहा है। वर्तमान में संगठन से 3000 से अधिक महिलाएँ जुड़ी हुई हैं, जो यमुना की रक्षा के लिए संगठित प्रयास कर रही हैं।

जल सहेली संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि यमुना नदी का धार्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक महत्व अत्यंत गहरा है, बावजूद इसके यह आज अत्यधिक प्रदूषण का शिकार है। उन्होंने कहा कि यमुना को बचाना केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस पदयात्रा के दौरान हजारों महिलाएँ पैदल चलकर नदी किनारे बसे लोगों से संवाद करेंगी। साथ ही श्रमदान, वृक्षारोपण और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि यमुना हम सबकी धरोहर है और इसका संरक्षण हम सभी का दायित्व है।

जल सहेली फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह पर्यावरणीय चेतना से जुड़ी है और इसमें समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक यमुना यात्रा के शुभारंभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अविरल यमुना, आगरा, इटावा, जन जागरूकता अभियान, जल संरक्षण अभियान, जल सहेलियाँ, जल सहेली फाउंडेशन, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, डॉ संजय सिंह, दिल्ली, नदी पुनर्जीवन, निर्मल यमुना, पचनद जालौन, पर्यावरण संरक्षण, पुष्पा देवी, बुंदेलखंड, मथुरा, महिला पदयात्रा, यमुना नदी, यमुना प्रदूषण, यमुना यात्रा, यमुना संरक्षण, हरियाणा
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रायबरेली में राहुल गांधी का दौरा रायबरेली में राहुल का सियासी संदेश: मनरेगा बचाओ अभियान, अखिलेश के साथ पोस्टर्स में दिखी इंडिया गठबंधन की झलक
Next Article नितिन नवीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी में ‘नवीन युग’ या पुराने सिस्टम का नया चेहरा? नितिन नवीन की ताजपोशी पर उठते सवाल

फीचर

View More

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है…

By news desk 3 Min Read

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर…

5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

फर्जी WhatsApp ऐप से सावधान!
Trending Newsअन्य

कहीं आप भी फेक WhatsApp तो नहीं चला रहे? एक क्लिक से लीक हो सकता है मैसेज, कॉल और लोकेशन डेटा

अगर आप WhatsApp को किसी अनजान लिंक के जरिए डाउनलोड करते हैं, तो अब अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

Lucknow: ‘हिंदू राजा दिग्विजय सिंह’ के साहस की गाथा अब दुनिया देखेगी, वरिष्ठ पत्रकार नवल कान्त सिन्हा की किताब पर बनेगी फिल्म

लखनऊ। इतिहास के पन्नों में दफन अवध के उन जांबाज नायकों को फिर से जीवित करने की मुहिम शुरू हो…

2 Min Read
कोरोना वैरिएंट Cicada BA.3.2
Latest News

नया कोरोना वैरिएंट BA.3.2 ‘Cicada’ 23 देशों में फैला, WHO-CDC अलर्ट मोड में; भारत में फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: कोविड-19 का एक नया ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BA.3.2, जिसे अनौपचारिक तौर पर ‘Cicada’ कहा जा रहा है, दुनिया के…

3 Min Read
जामिया की कोचिंग अकादमी में दाखिले का मौका, जानिए पूरी प्रक्रिया
Trending Newsअन्य

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है।…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?