'धुरंधर' the revenge का बड़ा सरप्राइज!
भारतीय सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर 1,800 करोड़ से ज्यादा का तूफान खड़ा करने के बाद, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब एक बार फिर चर्चा में है। लेकिन इस बार वजह सिनेमाघर नहीं, बल्कि वो डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसने नेटफ्लिक्स और ज़ी5 जैसे लेजेंड्स को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है।
अक्सर बड़ी फिल्मों के लिए नेटफ्लिक्स या अमेज़न प्राइम पहली पसंद होते हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के मामले में खेल पूरी तरह पलट गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के डिजिटल राइट्स 150 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर JioHotstar ने अपने नाम कर लिए हैं। इंडस्ट्री में इस डील को अब तक की सबसे महंगी और चौंकाने वाली पार्टनरशिप माना जा रहा है।
फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब वे अपने मोबाइल स्क्रीन पर ‘जसकिरत सिंह रंगी’ का स्वैग देख पाएंगे। हालांकि, यह इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है। दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही कानूनी करवाई के चलते मेकर्स ने साफ किया है कि फिल्म 15 मई 2026 से पहले किसी भी हाल में स्ट्रीम नहीं की जाएगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि मई के आखिरी हफ्ते या जून की शुरुआत में फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की मौजूदगी ने इसे एक पावर-पैक एंटरटेनर बना दिया है। जिस तरह फिल्म ने थिएटर्स में कमाई के झंडे गाड़े हैं, डिजिटल वर्ल्ड में भी 150 करोड़ की यह डील मेकर्स के लिए जैकपॉट साबित हो सकती है।
एक्सपर्ट्स का कहना है की अब देखना यह है कि क्या ओटीटी पर भी यह फिल्म वही जादू चला पाएगी जो इसने बड़े पर्दे पर दिखाया था।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें…
कीव/मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों के बीच…
दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ानी शुरू कर…
नई दिल्ली: यूरोप के कई देशों में आर्थिक दबाव, बढ़ती जीवन-यापन लागत और सरकारी नीतियों…
नई दिल्ली: भारत में अपराध करने के बाद कुछ आरोपी नेपाल की ओर भागने की…
नई दिल्ली: सुबह आंख खुलते ही मोबाइल चेक करना, खाना खाते वक्त वीडियो देखना और…