Trending News

छोटी कार में बड़ा धमाका! 2026 Tata Tiago CNG का नया केबिन देख Nexon को भूल जाएंगे, मिल रहा 360-डिग्री कैमरा

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी सबसे पॉपुलर और बजट-फ्रेंडली हैचबैक, टाटा टियागो का नया अवतार लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, Tata Tiago CNG 2026 Facelift का इंटीरियर पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम, स्पोर्टी और हाई-टेक होने वाला है। खबर है कि इस अपडेटेड मॉडल को 28 मई 2026 को ऑफिशियली लॉन्च किया जा सकता है।

इस नई कार में क्या कुछ खास मिलने वाला है?

इंटीरियर में अब मिलेगा Nexon जैसा प्रीमियम फील


नया मॉडल देखने के बाद पहली नजर में आपको लगेगा ही नहीं कि आप टियागो में बैठे हैं। इसका केबिन अब काफी हद तक टाटा नेक्सॉन से इंस्पायर्ड है, कार में ब्लैक और ग्रे इंटीरियर थीम के साथ एक नया हॉरिजॉन्टल डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है।

कार में अब 10.25-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही ड्राइवर के लिए नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

टाटा की नई एसयूवी गाड़ियों की तरह इसमें भी इल्युमिनेटेड टाटा लोगो के साथ नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। पहली बार टियागो में पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए रियर एसी वेंट्स और फास्ट टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं।

360-डिग्री कैमरा और डुअल वायरलेस चार्जर


बजट सेगमेंट की कार होने के बावजूद टाटा ने इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो अक्सर महंगी गाड़ियों में मिलते हैं लेकिन तगड़ी सुरक्षा और तंग जगहों पर आसानी से पार्क करने के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इस सेगमेंट में पहली बार एक साथ दो फोन वायरलेस तरीके से चार्ज करने की सुविधा मिल सकती है।

इंजन, ट्रांसमिशन और बूट स्पेस


मैकेनिकली कार के इंजन में बदलाव नहीं है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस और सीएनजी तकनीक पहले की तरह ही सॉलिड रहेगी इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड iCNG इंजन मिलेगा, जो माइलेज के मामले में शानदार है और यह कार 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आएगी।

टाटा अपनी पेटेंटेड ट्विन-सिलेंडर तकनीक को इसमें जारी रखेगा, जिससे दो छोटे सीएनजी सिलेंडर नीचे फिट हो जाते हैं और आपको भारी सामान रखने के लिए शानदार बूट स्पेस मिल जाता है।

स्टैंडर्ड मिलेंगे 6 एयरबैग्स


टाटा की गाड़ियां अपनी मजबूती के लिए जानी जाती हैं। 2026 मॉडल में सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए 6 एयरबैग्स,ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ISOFIX चाइल्ड seat माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलने की पूरी उम्मीद है।

क्या होगी एक्सपेक्टेड प्राइस?


हालांकि कंपनी ने अभी कीमतों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा टियागो 2026 फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 4.50 लाख से 4.59 लाख के आसपास हो सकती है। वहीं, इसके एडवांस फीचर्स वाले CNG वेरिएंट्स की कीमत 6.50 लाख से 8.00 लाख के बीच हो सकता है।

news desk

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

9 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

10 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

11 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

12 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

13 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

13 hours ago