क्या जिम में पसीना बहाने से बन जाती हैं मसल्स ? कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं ये काम ?

ये सारा खेल डाइट का होता है. क्योकि मसल्स तभी बढ़ते हैं जब उनको सही प्रोटीन मिलता है.

अब सवाल ये है की आपके लिए सबसे बेहतर प्रोटीन चॉइस क्या है? सबसे पहले नाम आता है अंडे का क्यूंकि अंडा प्रोटीन का बड़ा सोर्स है.

अगर आप नॉन-वेज लवर हैं, तो चिकन और लीन मीट बेहतर ऑप्शन है. क्यूंकि इनमे प्रोटीन ज्यादा और फैट कम होता है.

साथ ही मटन और मछली भी रिकवरी में मदद करते हैं. मछली में पाए जाने वाला ओमेगा 3 सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.

पनीर भी एक बेहद हेल्थी चॉइस है. ये धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है और बॉडी में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाता है.