क्या आप जानते हैं कि आपकी रोज़ की कॉफी सिर्फ एक एनर्जी बूस्टर नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी है?
कॉफी में मौजूद कैफीन तुरंत ब्रेन को एक्टिवेट करता है.जिससे फोकस और एनर्जी तुरंत बढ़ जाती है.
कॉफी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. ये हार्मफुल फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं. ये सेल्स को डैमेज से बचाता है और इन्फ्लेमेशन को कंट्रोल करता है.
कैफीन एड्रेनालाईन के लेवल को बढ़ाकर आपको वर्कआउट के लिए तैयार करती है. और फैट सेल्स को एनर्जी के लिए फैटी एसिड रिलीज़ करने में भी मदद कर सकती है.
स्टडीज़ बताती है की रेगुलर कॉफी पीने वालों में टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क काफी कम होता है.
कॉफी अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों के रिस्क को कम करती है और ब्रेन सेल्स को सेफ रखती है.
कॉफी लीवर की हेल्थ को बूस्ट करती है. ये फैटी लीवर और सिरोसिस जैसे डैमेज से प्रोटेक्ट करने में मदद कर सकती है.