RJD से टिकट न मिलने के बाद ऋतु जायसवाल परिहार से निर्दलीय रूप से मैदान में उतरकर अपनी स्थानीय पकड़ बचाने की चुनौती स्वीकार की है.
सुशांत सिंह राजपूत की कजिन, दिव्या गौतम युवा और पढ़ी-लिखी छवि के साथ CPI-ML के टिकट पर दिख रही हैं. वह नए वोटर्स और शहरी युवा-वोटरों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं.
बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी, वीणा मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह को कड़ा मुकाबला दे रही हैं — यह सीट हाई-प्रोफ़ाइल बन चुकी है.
JDU MLC दिनेश प्रसाद सिंह की बेटी कोमल सिंह गायघाट से पारिवारिक राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं; ग्रामीण क्षेत्रों में उनका असर निर्णायक हो सकता है.
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से अलग रहतीं ज्योति ने काराकाट से निर्दलीय होकर अपनी नई राजनीतिक पहचान बनाने का कदम उठाया है — फैन्स और स्थानीय महिलाएँ उनको समर्थन दे सकती हैं.
उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता सासाराम से चुनाव लड़कर परिवार के राजनीतिक गढ़ को मजबूत करने की कवायद कर रही हैं.
बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को लालगंज से RJD ने टिकट दिया; यह सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि यह अपराध-राजनीति की छाया और संवेदनशीलता दोनों लेकर चलती है.
लोक-गायिका मैथिली ठाकुर को BJP ने अलीनगर, दरभंगा से युवा और सांस्कृतिक अपील के चेहरे के रूप में मैदान में उतारा है