भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपनी लुक और स्टाइल से इंटरनेट पर आग लगा दी.
अक्षरा ने हाल ही में लाल शिमरी साड़ी में तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें मल्टी-कलर डिजाइनर ब्लाउज और लूज कोलर्स में हाफ-टाई हेयर ने उनके लुक को परफेक्ट बना दिया.
अक्षरा ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, "दिल भी लाल, आउटफिट भी लाल” जाहिर सी बात है कि वाइब तो है. उनका ये कैप्शन और तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं.
अक्षरा का देसी लुक देख फैंस बेकाबू हो गए, एक फैन ने लिखा, अक्षरा, आप साड़ी में लाल परी हो. तो दूसरे ने कहा, "यूपी-बिहार की धड़कन हैं आप.”
अक्षरा का ये कातिलाना अंदाज देख कुछ फैंस ने उनके एक्स-बॉयफ्रेंड पवन सिंह को ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा पवन भैया गलती कर दी,जोड़ी सुपरहिट होती.
अक्षरा सिंह सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि सिंगर और परफॉर्मर भी हैं. अपने गानों और फिल्मों से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अलग मुकाम बनाया है.