हर कोई तुलसी के फायदे जानता है, लेकिन इसके नुकसान भी हैं, खासकर जब इसे सीधे पत्तियां चबाकर खाया जाए

तुलसी की पत्तियों में मौजूद प्राकृतिक तत्व दांतों के लिए एसिडिक असर डाल सकते हैं. बार-बार चबाने से दांतों की ऊपरी परत (Enamel) कमजोर हो सकती है.

सीधे पत्तियां खाने पर मुंह और जीभ पर जलन और अल्सर की समस्या बढ़ सकती है.

ज़्यादा मात्रा में पत्तियां चबाने से चोट लगने पर खून रुकने में समय लग सकता है.

तुलसी की पत्तियां सीधे खाने से गैस, एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है.

गर्भावस्था के दौरान तुलसी की पत्तियां चबाकर खाने से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, यह गर्भ में पल रहे शिशु पर भी असर डाल सकती है.