अगर आप देर रात में खाना खाते हैं तो सावधान हो जाइये. क्योंकि बन सकता है, ये आपके लिए बड़ा खतरा.
अंधेरे के बाद खाना खाने से शरीर पर असर पड़ता है और आपके हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकता है.
ऐसा इसलिए होता है क्योकि, सूरज ढलने के बाद शरीर की सर्केडियन रिद्म बदल जाती है, इस समय मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है.
अंधेरे के बाद खाना खाने से मेलाटोनिन हार्मोन एक्टिव हो जाता है. यह हार्मोन नींद और पाचन दोनों पर असर डालता है.
क्या होता है जब मेलाटोनिन एक्टिव हो? इंसुलिन की क्षमता घट जाती है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
देर रात खाना खाने से मोटापा और डायबिटीज़ का खतरा बढ़ता है.