पैर में सूजन का ये है खतरा, क्या ये सिर्फ थकान है या किसी गंभीर बीमारी का संकेत है? या फिर कुछ और.

अगर आप पूरे दिन खड़े रहते हैं या पैदल चलते हैं तो हल्की सूजन सामान्य है.

लेकिन पैरों में लगातार सूजन बनी रहती है, तो यह हार्ट फेल्योर का संकेत हो सकता है.

अगर एक पैर में ज्यादा सूजन, दर्द और लालिमा है, तो ये DVT हो सकता है. जिसमें नस में खून का थक्का बन जाता है.

अगर आपकी किडनी या लिवर सही से काम नहीं कर रहे हैं, तो शरीर में फ्लूइड जमा होने लगता है, जिससे पैरों में सूजन आ सकती है.

ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा होता है और पैरों में सूजन आ सकती है. अगर सूजन के साथ दर्द, लालिमा या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.