Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘सुशासन सरकार’ के मंत्रियों पर पीके ने लगाए गंभीर आरोप, नीतीश कुमार की चुप्पी पर उठ रहे सवाल!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ‘सुशासन सरकार’ के मंत्रियों पर पीके ने लगाए गंभीर आरोप, नीतीश कुमार की चुप्पी पर उठ रहे सवाल!
Trending Newsराज्य

‘सुशासन सरकार’ के मंत्रियों पर पीके ने लगाए गंभीर आरोप, नीतीश कुमार की चुप्पी पर उठ रहे सवाल!

news desk
Last updated: September 21, 2025 1:00 pm
news desk
Share
Bihar Election: राजनितिक हलचल
Bihar Election: राजनितिक हलचल
SHARE

जिस राज्य में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने वाला हो, वहां अगर सरकार के मंत्री और सत्ताधारी दल के नेता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगें, तो राजनीतिक तूफान खड़ा होने में देर नहीं लगती.

ऐसा ही तूफान इन दिनों बिहार की राजनीति में महसूस की जा रही है. बीजेपी के पूर्व रणनीतिकार और जेडीयू के पूर्व नेता पीके यानी प्रशांत किशोर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. आरोप भले ही अशोक चौधरी और सम्राट चौधरी पर लग रहे हों लेकिन सवाल खड़े हो रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर.

क्या हैं पीके के आरोप?

प्रशांत किशोर का दावा है कि सरकार के भीतर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सत्तासीन नेताओं की मनमानी अपने चरम पर है.

अशोक चौधरी पर लगे आरोप – पीके ने अशोक चौधरी पर आरोप लगाया कि वो बेनामी जमीन खरीदे, इनकम टैक्स से बचने की कोशिश की, अपने दामाद के ट्रस्ट के जरिए 200 करोड़ की जमीन खरीदी. हालांकि अशोक चौधरी ने पीके के आरोपों को खारिज कर दिया.

सम्राट चौधरी पर लगे आरोप – पीके ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी ने अपना नाम बदला पहले उनका नाम राकेश कुमार था. उन्होने मैट्रिक की परीक्षा पास नहीं की तो आगे की डिग्री कैसे ली. यहां तक की पीके ने ये भी आरोप लगाया कि 1998 में कांग्रेस नेता सदानंद सिंह की हत्या मामले में सम्राट चौधरी जेल भी गए थे लेकिन खुद को नाबालिग बताकर वो जेल से बाहर आ गए.
दिलीप जायसवाल पर लगे आरोप – पीके ने बिहार बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी टेंडर में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

हालांकि पीके के आरोपों को इन सभी नेताओं ने खारिज कर दिया. राजनीति में ये आम चलन भी है कि जिस पर आरोप लगता है वो अपने आरोपों को खारिज कर देता है. आरोप सच्चे हैं या झूठे ये तो जांच से पता चलता है. लेकिन इन मामलों की जांच होगी ये भी बड़ा सवाल है. साथ ही सवाल उठ रहे हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर. नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति में ‘सुशासन बाबू’ कहा जाता रहा है. उनकी छवि भी बेदाग और ईमानदार नेता की ही रही है. लेकिन उनकी ही सरकार के मंत्रियों पर इतने गंभीर आरोप लगने पर नीतीश कुमार चुप हैं.

फिलहाल नीतीश कुमार की चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार के मंत्रियों पर लग रहे इन आरोपो से ये तो साफ है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति और तीखी होने जा रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AshokChoudhary, #BiharElections2025, #BiharPolitics, #BJP, #CorruptionAllegations, #DilipJaiswal, #GoodGovernance, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #jdu, #NITISHKUMAR, #PK, #PoliticalControversy, #PrashantKishor, #SamratChoudhary, #SushasanBabu
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दादा साहब फाल्के अवार्ड 2023 दादा साहब फाल्के अवार्ड 2023 : 40 साल के फिल्मी सफर और 400 फिल्मों के बाद मोहनलाल को मिला भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान
Next Article Delhi CM Rekha Gupta on EVM HACK! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने स्वीकारी EVM हैक की बात! रेखा गुप्ता को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता

मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

एक अलर्ट… और थम गई रफ्तार! UAE में ऐसा क्या हुआ कि सरकार को जारी करनी पड़ी रेड वार्निंग?

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में संभावित मिसाइल खतरे को लेकर मंगलवार को कुछ समय के लिए हाई अलर्ट की…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘शेर सब्र करता है…’ OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, अधिकार चाहिए तो सड़क पर उतरना होगा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सात राज्यों के ओबीसी कांग्रेस के करीब 300 जिलाध्यक्षों…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO समेत 6 पर कार्रवाई; केजरीवाल बोले- फर्जी है केस

नई दिल्ली: दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को उनके…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?