क्या बढ़ती उम्र के साथ लोगों की हाइट कम हो जाती है? जानिए इस हैरान कर देने वाली सच्चाई को

बचपन में हमारी हाइट तेजी से बढ़ती है और 20-25 साल की उम्र के बाद हाइट बढ़ना बंद हो जाती है. लेकिन क्या उसके बाद घट भी सकती है?

बिलकुल बढ़ती उम्र के साथ हाइट धीरे-धीरे घटने लगती है. यह कोई मिथक नहीं, बल्कि सच है.

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग की रिपोर्ट कहती है. 40 की उम्र के बाद हाइट में कमी आने लगती है. और महिलाओं में यह प्रक्रिया तेज होती है.

उम्र बढ़ने पर रीढ़ की हड्डियों के बीच की डिस्क संकुचित होती हैं. जिससे हाइट कम होती है.

Osteoporosis हाइट में गिरावट का एक बड़ा कारण है. हर दशक में लगभग 1-1.5 सेमी हाइट घट सकती है.