इस साल छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी आज यानि शनिवार,7 नवंबर को मनाई जाएगी।
चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर सुबह 10:47 बजे शुरू होकर 8 नवंबर सुबह 11:47 बजे समाप्त होगी।
अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त 8 नवंबर सुबह 5:41 बजे से 6:38 बजे तक रहेगा।
दीपदान के लिए गोधूलि मुहूर्त शाम 5:31 बजे से 5:57 बजे तक रहेगा।
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने नरक चतुर्दशी पर नरकासुर का वध किया गया था।
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और यमराज की पूजा होती है। यमराज के नाम पर दीपदान किया जाता है।
यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, तिथियों-मुहूर्त में अंतर संभव है।