वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पर्स में रखी कुछ चीजें आर्थिक परेशानियों से जुड़ी मानी जाती हैं।
मान्यता है कि कटे-फटे नोट और उधड़ा हुआ पर्स धन के प्रति नकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर, गाड़ी या ऑफिस की चाबियां पर्स में रखना अशुभ माना जाता है।
पारंपरिक मान्यताओं में पर्स के भीतर दवाइयां, ब्लेड या चाकू रखना नकारात्मकता से जोड़ा जाता है।
पर्स में पुराने बिल, रसीदें और बेकार पर्चियां जमा करने से बचें। इसे अव्यवस्था का प्रतीक माना जाता है।
यह जानकारी वास्तु मान्यताओं पर आधारित है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।