अगर आपको भी UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज न करें।

बार-बार पेशाब आना और अचानक तेज इच्छा होना UTI के आम लक्षणों में शामिल हैं।

पेशाब करते समय जलन, चुभन या दर्द महसूस होना संक्रमण का संकेत हो सकता है।

पेशाब का रंग धुंधला होना, तेज गंध आना या उसमें खून दिखना भी संभावित लक्षण हैं।

पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। बुखार, ठंड लगना या कमर दर्द गंभीर संक्रमण के संकेत हैं।

यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए है, UTI के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से परामर्श लें।