मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय खानपान, आचरण और पूजा-विधि से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन जैसे तामसिक खाद्य पदार्थों से बचें।

मां ब्रह्मचारिणी संयम और तप की प्रतीक हैं, इसलिए क्रोध, अहंकार और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

पूजा के दौरान मंत्रों का स्पष्ट उच्चारण करें और श्रद्धा के साथ विधि-विधान से माता की आराधना करें।

मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाया जाता है। बासी सामग्री से बचें।

कलश स्थापना या अखंड ज्योत जलाने पर घर को सूना न छोड़ने की धार्मिक परंपरा का ध्यान रखें।

यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जाती।