क्या आपके घर में भी बढ़ रही है नेगेटिविटी? जानिए, कौन-सी चीजें घर में पॉजिटिविटी ला सकती हैं।

श्री यंत्र को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसे ईशान कोण में स्थापित करना शुभ माना जाता है।

कमल गट्टे की माला पूजा स्थल या तिजोरी में रखने से धन-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है।

दक्षिणवर्ती शंख को पूजा स्थल पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धातु या क्रिस्टल का कछुआ उत्तर दिशा में पानी से भरे बर्तन में रखना शुभ माना जाता है।

एकाक्षी नारियल को पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से आर्थिक तंगी दूर होने की धार्मिक मान्यता है।

पांच कौड़ियां और चांदी का सिक्का तिजोरी में रखने से घर में बरकत बनी रहने की मान्यता है।

यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।