एंटीलिया में आयोजित अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्रियां खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं।

करीना कपूर खान येलो एथनिक सूट में बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लग रही हैं। सिल्वर एम्ब्रॉयडरी और पर्ल नेकलेस ने उनके लुक को और शानदार बना दिया।

आलिया भट्ट इस सी-ग्रीन और गोल्डन साड़ी में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। स्ट्रेपलेस ब्लाउज और स्टेटमेंट इयरिंग्स उनके इस शानदार लुक को पूरा कर रहे हैं।

अनन्या पांडे ऑरेंज साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। सिल्वर-गोल्डन बॉर्डर और हैवी ब्लाउज ने उनके ट्रेडिशनल लुक को रॉयल टच दिया।

खुशी कपूर मैरून एथनिक आउटफिट और हॉल्टर-नेक ब्लाउज में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। एमरल्ड चोकर और स्लीक बन उनके इस फेस्टिव लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

दिशा पटानी इस लाल एथनिक लहंगे में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। वेवी बाल और मिनिमल ज्वेलरी उनके इस स्टाइलिश लुक को और आकर्षक बना रहे हैं।