क्या आप भी अपनी डल स्किन से परेशान हैं? इन स्टेप्स को फॉलो करें और चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो।

ताजे एलोवेरा जेल से चेहरे की मालिश करें। इसे रातभर लगाकर रखने से त्वचा की देखभाल होती है और चेहरे पर चमक आ सकती है।

आलू के रस में बेसन, शहद, दही और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। 15 मिनट चेहरे पर लगाकर धो लें। यह दाग-धब्बे कम करने और निखार लाने में मदद कर सकता है।

दिनभर पर्याप्त पानी पीने से शरीर और त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक आ सकती है।

घर से बाहर निकलने से पहले अच्छी सनस्क्रीन लगाएं, ताकि धूप और UV किरणों से त्वचा का बचाव हो सके।

रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी और पर्याप्त नींद लें, जिससे त्वचा तरोताजा और स्वस्थ बनी रहे।