क्या आप भी बार-बार बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं? तो अपनी इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने पर काम करें।
इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए संतुलित आहार, सही जीवनशैली और नियमित व्यायाम अपनाना सबसे असरदार तरीका है।
अपने भोजन में संतरे, नींबू और मौसमी जैसे खट्टे फलों को शामिल करें। ये फल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है और व्हाइट ब्लड सेल्स बेहतर काम करती हैं।
तनाव कम करने और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना योग और ध्यान करें। साथ ही, कुछ देर धूप में भी बैठें।
मजबूत इम्युनिटी के लिए आज से ही सही खान-पान, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।