क्या आपने कभी सोचा है कि बैलेंस्ड डाइट में आखिर कौन-से न्यूट्रिएंट्स ज़रूरी होते हैं?

बैलेंस्ड डाइट को मेनटेन करने के लिए कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, विटामिन और मिनरल्स, फाइबर और पानी जैसे तत्व मदद करते हैं।

कार्बोहाइड्रेट शरीर को मुख्य ऊर्जा प्रदान करते हैं। दैनिक कैलोरी का लगभग 50–60% हिस्सा कार्बोहाइड्रेट से मिलना चाहिए।

प्रोटीन मांसपेशियों के विकास, मरम्मत और हार्मोन के निर्माण के लिए ज़रूरी है। दैनिक ऊर्जा का लगभग 10–15% हिस्सा प्रोटीन से मिलना चाहिए।

वसा या फैट ऊर्जा का स्रोत है और दिमाग के विकास में मदद करता है। कुल कैलोरी का लगभग 20–30% हिस्सा अनसैचुरेटेड फैट से होना चाहिए।

विटामिन और मिनरल्स इम्यूनिटी को मजबूत रखने और शरीर की विभिन्न क्रियाओं को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते हैं।

फाइबर और पानी पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। इसलिए पर्याप्त पानी पीना और रेशेदार चीज़ों का सेवन करना ज़रूरी होता है।

अगर आप भी बैलेंस्ड डाइट बनाए रखना चाहते हैं, तो इन सभी न्यूट्रिएंट्स को अपनी भोजन की थाली में ज़रूर शामिल करें।