सेक्स के समय या बाद में होने वाले दर्द को मेडिकल भाषा में “Dyspareunia” कहा जाता है
यह समस्या सिर्फ महिलाओं में ही नहीं, बल्कि पुरुषों में भी हो सकती है।
महिलाओं में यह वैजाइनल ड्रायनेस, इंफेक्शन/एलर्जी, हार्मोनल बदलाव और डिलीवरी या सर्जरी के बाद हो सकता है।
पुरुषों में यह इंफेक्शन, नसों की समस्या, चोट या सूजन, फिमोसिस और मानसिक तनाव या डर के कारण हो सकता है।
कई बार दर्द सिर्फ शारीरिक नहीं होता, कभी-कभी सेक्स के डर से भी हो सकता है।
Dyspareunia में ऐंग्जायटी, रिश्तों का तनाव भी बड़े कारण हो सकते हैं।
डॉक्टर्स का कहना है कि अगर दर्द लगातार बढ़ रहा हो तो तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
सही दवाइयाँ, इंफेक्शन का इलाज, हार्मोन थेरेपी और काउंसलिंग से इसका सही इलाज संभव है।