Trending News

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 8 की मौत, रिहायशी इलाकों के करीब बारूद के ढेरों पर उठते गंभीर सवाल

गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद दुखद और दहला देने वाली खबर सामने आई है। महमूदपुरा इलाके में स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही फैक्ट्री मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

धमाकों से दहला इलाका

घटना महमूदपुरा के गैट्रेड रोड पर स्थित ‘टैलेंट फायरवर्क्स’ नामक फैक्ट्री की है। मौजूद लोगो के अनुसार, दोपहर के वक्त अचानक फैक्ट्री परिसर से धुएं का गुबार उठने लगा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, अंदर रखे बारूद और केमिकल के स्टॉक में सिलसिलेवार धमाके शुरू हो गए। धमाके इतने जोरदार थे कि उनकी गूंज से पूरा इलाका कांप उठा और आसपास की इमारतों की खिड़कियों के कांच टूट गए। अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी।

हादसे की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पाने और अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। मलबे और आग की लपटों के बीच से निकाले गए घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, 5 घायलों को LG अस्पताल और 4 को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज अलग-अलग निजी केंद्रों में चल रहा है। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस फैक्ट्री का संचालन मेहुल डोडिया नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था।

जांच के घेरे में सुरक्षा मानक

इस हादसे ने एक बार फिर शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में चल रही पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद के मेयर, म्युनिसिपल कमिश्नर और सीनियर पुलिस अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात की समीक्षा की।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर फॉरेंसिक (FSL) जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टैलेंट फायरवर्क्स के लाइसेंस, फायर सेफ्टी एनओसी (NOC) और वहां मौजूद बारूद की तय सीमा की कड़ाई से जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

news desk

Recent Posts

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी, फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल (नगला पदम) गांव में एक दिल दहला देने वाली…

17 minutes ago

लंदन पहुंचते ही ध्रुव राठी का बड़ा ऐलान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा उठाने की तैयारी!

देश में कथित ‘वोट धांधली’ और मतदाता सूची में गड़बड़ी का विवाद अब सात समंदर…

36 minutes ago

दुर्गा अष्टमी पर क्यों लगाया जाता है हलवा, पूरी और चने का भोग? जानिए इसके पीछे का छिपा रहस्य!

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी इस…

57 minutes ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर तोड़ 20 फीट नीचे नाले में गिरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: रूस से तेल खरीदने पर भारत को मिली राहत, 100% टैरिफ का खतरा टला!

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के खिलाफ अपने ही बनाए सबसे सख्त कानून को…

2 hours ago

करीना कपूर रात में पैरों पर लगाती हैं घी, सैफ अली खान बोले- बेडरूम में रोमांस नहीं, ढाबे जैसी आती है खुशबू

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चर्चित कपल सैफ अली खान और करीना कपूर एक बार फिर…

15 hours ago