Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में
खेल

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

news desk
Last updated: February 12, 2026 4:58 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन पीजी कॉलेज ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Contents
जेएनएमपीजी कॉलेज 70 रन से विजयीक्रिश्चियन पीजी कॉलेज ने शिया पीजी कॉलेज को हराया

जेएनएमपीजी कॉलेज 70 रन से विजयी

पहले क्वार्टर फाइनल में श्री जेएनएमपीजी कॉलेज का मुकाबला डीएवी पीजी कॉलेज से हुआ। जेएनएमपीजी कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन बनाए।

टीम की ओर से प्रवीण यादव ने 32 रन, प्रखर तिवारी ने 30 रन, अभिषेक सोनी ने 28 रन, आर्यन शर्मा ने 13 और विवेक सिंह ने 11 रन का योगदान दिया।

डीएवी पीजी कॉलेज की ओर से आदित्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि आशु ने 47 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी पीजी कॉलेज की टीम 11.2 ओवर में 5 विकेट पर 84 रन ही बना सकी। वरुण शर्मा ने 21 और ध्रुव सिंह ने 19 रन बनाए। हर्षवर्धन सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किए। इसके बाद शेष बल्लेबाज मैदान पर नहीं उतरे और जेएनएमपीजी कॉलेज ने 70 रन से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अभिषेक सोनी को उनके प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यह पुरस्कार प्रोफेसर मधु गौड़ द्वारा प्रदान किया गया।

क्रिश्चियन पीजी कॉलेज ने शिया पीजी कॉलेज को हराया

चौथे क्वार्टर फाइनल में शिया पीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन पीजी कॉलेज के बीच मुकाबला खेला गया। क्रिश्चियन कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

क्रिश्चियन कॉलेज की ओर से आर्यन ने 35 गेंदों पर 54 रन (8 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेली, जबकि रेमन सिंह ने 38 रन बनाए। पूरी टीम 19.4 ओवर में 133 रन पर ऑल आउट हो गई।

शिया पीजी कॉलेज की ओर से अजय यादव ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि कुशाग्र ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिया पीजी कॉलेज की टीम 17.3 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। आकाश ने 26 और रिजवान अली ने 19 रन बनाए। क्रिश्चियन कॉलेज की ओर से आर्यन और प्रशांत ने 2-2 विकेट लिए।

आर्यन क्षितिज को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यह पुरस्कार डॉ. अंशुमाली शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Player of the Match, SJNM PG College Lucknow, अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026, अभिषेक सोनी, आर्यन क्षितिज, कॉलेज क्रिकेट चैंपियनशिप, कॉलेज स्पोर्ट्स न्यूज, क्रिश्चियन पीजी कॉलेज लखनऊ, जेएनएमपीजी कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ क्रिकेट, लखनऊ कॉलेज क्रिकेट, लखनऊ स्पोर्ट्स अपडेट, श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज, श्रीमती सुंदरी देवी क्रिकेट टूर्नामेंट, सेमीफाइनल क्रिकेट मैच
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article उदित नारायण पर पत्नी के आरोप उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज
Next Article Lamborghini हादसा कानपुर Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

फीचर

View More

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले…

By news desk 5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

IPL 2026: जीत के बाद श्रेयस अय्यर को लगा बड़ा झटका, कप्तानी की एक गलती पड़ी भारी

अहमदाबाद: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत…

2 Min Read
खेल

लखनऊ में ITF टेनिस टूर्नामेंट: तरुका- सलोनी फाइनल में, मेंस डबल्स में बड़ा उलटफेर

लखनऊ.उत्तर प्रदेश टेनिस संघ के तत्वावधान में इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) से संबद्ध एप्लॉम्ब द्वारा आयोजित ‘द फ्रेंड्स कप’ टेनिस…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026: MS Dhoni नहीं तो कंट्रोल नहीं! Chennai Super Kings के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। Rajasthan Royals…

2 Min Read
Trending Newsखेल

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?