खेल

चतुर्थ अधीर दुबे मेमोरियल टी-20  क्रिकेट टूर्नामेंट: विनोद सिंह का अर्धशतक, फायरबॉल्स मास्टर्स फाइनल में

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच  विनोद सिंह (61) के बेहतरीन अर्धशतक और अनिल सिंह (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी से फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20  क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दूसरे सेमीफाइनल में  सीवीसीएल को आठ रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

आरडीएसओ स्टेडियम पर फायरबॉल्स मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 145 रन का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज जसविंदर खाता भी नहीं खोल सके जबकि उनके जोड़ीदार डा. अरुण ने 35 रन बनाए। फिर विनोद सिंह ने 53 गेंदों पर 7 चौके से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।  वहीं अजय कुमार ने 18 रन का योगदान किया। सीवीसीएल से राकेश जोशी व आशुतोष श्रीवास्तव को दो-दो विकेट की सफलता मिली।

जवाब में सीवीसीएल की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। टीम से  राकेश जोशी 34 व संतोष उपाध्याय 32 रन बनाकर ही कुछ प्रतिरोध कर सके। उनके अलावा नीरज तोमर (22) व आशुतोष श्रीवास्तव (19) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। फायरबॉल्स मास्टर्स से अनिल सिंह ने तीन विकेट की सफलता पाई जबकि अजय द्विवेदी, नय्यर जमाल, विनोद सिंह, अजय कुमार लाल व सर्वेंद्र सिंह को एक-एक विकेट की सफलता मिली।

टूर्नामेंट के नाकआउट राउंड में 17 मई को हुए एलिमिनेटर मैच में सीवीसीएल ने क्रिकेट बड्डीज को सात रन से हराकर दूसरे सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद 23 मई को पहले सेमीफाइनल में केएसीसी ने  फायरबॉल्स मास्टर्स को 23 रन से पराजित कर सीधे फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था।

वहीं आज दूसरे सेमीफाइनल में फायरबॉल्स मास्टर्स ने  सीवीसीएल को आठ रन से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। अब फाइनल में केएसीसी व फायरबॉल्स मास्टर्स आमने-सामने होंगे, जबकि तीसरे-चौथे स्थान के लिए सीवीसीएल व क्रिकेट बड्डीज के बीच मैच खेला जाएगा।

news desk

Recent Posts

अमेरिका में गूंजा ‘सिंदूर खेला’ और ‘गोलू’ का नाम! जानिए न्यूयॉर्क के मेयर के नवरात्रि संदेश ने क्यों चौंकाया?

नवरात्रि का त्योहार आते ही आमतौर पर हर तरफ सिर्फ गरबा और डांडिया की धूम…

5 hours ago

यूपी में नौकरियों की बहार: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोलते…

5 hours ago

नेहा बोरा और अभिजीत दिपके की पीसी में नारेबाजी, CEC ज्ञानेश कुमार और ‘SIR’ को लेकर सरकार पर तीखे हमले

राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमकर…

6 hours ago

सोलर ऊर्जा जागरूकता को बढ़ावा देगा ‘अर्जुन, द Solar Champ’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में RAVC ग्रुप ने एक बड़ी शुरुआत की है।…

7 hours ago

‘25% कम RAM की खपत और डीपफेक कॉल से सुरक्षा ‘: ओप्पो के ColorOS 17 ने बढ़ाई टेक वर्ल्ड की धड़कनें, जानिए कब मिलेगा नया अपडेट

स्मार्टफोन अनुभव को पूरी तरह बदलने के उद्देश्य से ओप्पो (Oppo) ने अपना बहुप्रतीक्षित सॉफ्टवेयर…

8 hours ago

मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, ‘जननीति भारत’ पार्टी बनाकर सियासी मैदान में उतरीं

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की तेज-तर्रार छवि वाली पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने एक ऐसा…

8 hours ago