राज्य

सनातन धर्म परिषद द्वारा 43वां श्री लक्ष्मण मेला गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुई सम्पन्न

लखनऊ के सनातन नगर स्थित सनातन धर्म आश्रम में आज, 09 दिसंबर 2025, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक परंपराओं का भव्य संगम देखने को मिला। सनातन धर्म परिषद के तत्वाधान में आयोजित 43वां श्री लक्ष्मण मेला बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मेले में दूर-दूर से आए साधु-संतों, विद्वानों और समाजसेवियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधिका प्रसाद पांडेय व जिला पंचायत अध्यक्ष, बलरामपुर प्रतिनिधि श्री श्याम मनोहर तिवारी ने भी सनातन धर्म की विरासत और समाज में इसके योगदान पर जोर दिया।

इसके अलावा कार्यक्रम में श्री संदीप तिवारी, रजनीश तिवारी, चंदन पाठक, श्री अमरेंद्र पटेल सहित अनेक विद्वानों और सम्मानित व्यक्तियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभी उपस्थित गणमान्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक सहयोग और आध्यात्मिक जागरूकता को और मजबूत करने का संदेश दिया।

सनातन धर्म परिषद का यह वार्षिक आयोजन लगातार 43 वर्षों से समाज को एकजुट करने और भारतीय संस्कृति की धरोहर को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

news desk

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

2 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

3 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

4 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

5 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

6 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

7 hours ago