Entertainment

4000 करोड़ बजट, Warner Bros. की एंट्री? ‘रामायण’ बनने जा रही है ग्लोबल ब्लॉकबस्टर,क्या रणबीर कपूर दिलाएंगे भारत को Oscar?

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण और उम्मीदें बदल दी हैं। अमेरिका के लास वेगास में हुए सिनेमाकॉन (CinemaCon) में फिल्म की 20 मिनट की एक्सक्लूसिव फुटेज दिखाई गई, जिसने हॉलीवुड के गलियारों में सनसनी मचा दी है। विजुअल्स और स्केल को देखकर वहां मौजूद क्रिटिक्स इतने इम्प्रेस हुए कि अब इसे भारत की ‘ऑस्कर होप’ माना जा रहा है।

हॉलीवुड लेवल के विजुअल्स, उड़े एक्सपर्ट्स के होश


स्क्रीनिंग में मौजूद लोगों के मुताबिक, ‘रामायण’ का विजुअल एक्सपीरियंस किसी इंटरनेशनल ब्लॉकबस्टर से कम नहीं है। मशहूर टेक और फिल्म क्रिटिक ‘मिस्टर लाइक इट ऑर नॉट’ ने दावा किया है कि फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और प्रेजेंटेशन वर्ल्ड क्लास है।

क्रिटिक्स का कहना है कि अगर यही क्वालिटी पूरी फिल्म में रही, तो इसे अकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars) की ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिलने से कोई नहीं रोक सकता।

4000 करोड़ का मेगा-बजट और वार्नर ब्रदर्स का साथ!


भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होने का टैग इस प्रोजेक्ट के साथ पहले ही जुड़ चुका है। 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से तैयार हो रही इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर है।

चर्चा है कि मेकर्स ने ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए दुनिया के सबसे बड़े स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स (Warner Bros.) के साथ हाथ मिलाया है। हालांकि इस पर ऑफिसियल मुहर लगनी बाकी है अभी, लेकिन इस डील के होते ही ‘रामायण’ दुनिया के कोने-कोने में हजारों स्क्रीन्स पर राज करेगी।

दिवाली पर दिखेगा ‘महा-क्लैश’


कास्टिंग को लेकर इंटरनेट पर पहले ही ‘हाइप’ सातवें आसमान पर है। जहाँ रणबीर कपूर भगवान राम की मर्यादा को पर्दे पर जिएंगे, वहीं ‘KGF’ स्टार यश रावण के एग्रेसिव और पावरफुल अवतार में उन्हें टक्कर देते दिखेंगे। दो पार्ट्स में बन रही इस एपिक सागा का पहला चैप्टर इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है।

क्रिटिक्स की राय

क्रिटिक्स और यूजर्स का कहना है की नितेश तिवारी ने भारतीय संस्कृति को मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ जिस तरह पिरोया है, वह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी एक ‘नेक्स्ट लेवल’ सिनेमैटिक ट्रीट होने वाली है।

news desk

Recent Posts

यूपी की 11 MLC सीटों पर BJP-सपा की अग्निपरीक्षा! प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को वोटिंग; अखिलेश ने चुनाव से पहले क्यों उठाए सवाल?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुकाबला तेज हो गया…

54 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लोग, 3 युवकों की मौत, मेडिकल कॉलेज के बाहर बवाल

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार शाम गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसे ने उत्सव…

56 minutes ago

बिजली काटने के बावजूद 11 हजार वोल्ट का करंट कैसे दौड़ा? गोरखपुर हादसे में 3 मौतों के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत और…

57 minutes ago

7 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सौरव दास और आशुतोष, कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर दी जमानत, रखीं सख्त शर्तें

नई दिल्ली: दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट ने बुधवार को सीजेपी के प्रवक्ता…

1 hour ago