Trending News

20 साल और 70 लाख दीवाने! TVS Apache ने रचा इतिहास, ग्लोबल मार्केट में भी बनी सबकी पसंदीदा बाईक

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में जब भी परफॉर्मेंस, थ्रिल और रफ्तार की बात होती है, तो एक नाम हर राइडर की जुबान पर सबसे पहले आता है “TVS Apache”। अपने आइकॉनिक रेसिंग डीएनए के लिए मशहूर इस बाइक ने अब ग्लोबल लेवल पर एक नया “रिकॉर्ड” सेट कर दिया है। जिसने पूरी ऑटो इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। मार्केट में अपने 20 साल पूरे करते ही Apache सीरीज ने 70 लाख ‘7 मिलियन’ यूनिट्स की कुल बिक्री का जादुई आंकड़ा छू लिया है।

इस अचीवमेंट के जश्न को और भी ग्रैंड बनाने के लिए कंपनी ने अपनी इस ऐतिहासिक 70 लाख बाइक के रूप में एक चमचमाती ब्लैक TVS Apache RR 310 अपने एक लकी कस्टमर को डिलीवर की है।

सिर्फ 2 साल में बिक गईं 20 लाख बाइकें


TVS Apache का क्रेज किस कदर नेक्स्ट लेवल पर है, इसका अंदाजा आप इसके हालिया सेल्स ग्राफ से लगा सकते हैं। स्पीड के शौकीनों के बीच इस बाइक की डिमांड थमने का नाम नहीं ले रही है:

2023 में कंपनी ने 50 लाख यूनिट्स की सेल्स का आंकड़ा पार किया था।

2025 में यह आंकड़ा तेजी से बढ़कर 60 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया।

2026 में यह ब्रांड सीधे 70 लाख के एलीट क्लब में शामिल हो चुका है।

महज 2 सालों के अंदर ही दुनिया भर के 20 लाख से ज्यादा नए राइडर्स ने Apache को अपनी पहली पसंद बनाया है।

देसी ब्रांड का ग्लोबल जलवा

TVS आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बन चुकी है। Apache सिर्फ भारत की गलियों में ही नहीं, बल्कि दुनिया के 90 से ज्यादा देशों के ट्रैक और सड़कों पर अपना जलवा बिखेर रही है।

कंपनी का पोर्टफोलियो हर तरह के राइडर की चॉइस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जहां एक तरफ बजट-फ्रेंडली और डेली कम्यूट के लिए Apache RTR 160 जैसी बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट बाइक है, वहीं दूसरी तरफ ट्रैक लवर्स के लिए सुपर-प्रीमियम Apache RR 310 मौजूद है। इसी जबर्दस्त दीवानगी का नतीजा है कि आज ‘Apache Owners Group’ (AOG) में दुनिया भर के 5 लाख से ज्यादा एक्टिव राइडर्स जुड़े हुए हैं।

TVS Racing का डीएनए और हाई-टेक फीचर्स

Apache सीरीज की इस अनस्टॉपेबल कामयाबी के पीछे TVS Racing का 44 साल पुराना मोटरस्पोर्ट्स एक्सपीरियंस है। कंपनी ने ट्रैक की रेसिंग टेक्नोलॉजी को आम सड़कों पर उतारकर युवाओं को स्पीड और कंट्रोल का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया है।

अगर इसके फ्लैगशिप मॉडल TVS Apache RR 310 की बात करें, तो 2.78 लाख रुपए की शुरुआती कीमत वाली यह सुपरस्पोर्ट बाइक फीचर्स का असली पावरहाउस है:

पावरपंच इंजन: इसमें 312.2cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 38 hp की मैक्सिमम पावर और 29 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

नेक्स्ट-जेन टेक: यह मशीन 6-स्पीड गियरबॉक्स, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, क्रूज कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड्स जैसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस है।

इंटेलिजेंट डिस्प्ले: राइडर की सुविधा और क्रिस्प विजुअल्स के लिए इसमें 5-इंच का एडवांस्ड TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।

20 साल पहले शुरू हुआ एक छोटा सा ब्रांड आज एक ग्लोबल कल्ट बन चुका है। 70 लाख का यह आंकड़ा इस बात का सबूत है कि भारतीय इंजीनियरिंग और परफॉर्मेंस का जादू अब पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है।

news desk

Recent Posts

IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद में ठोका शतक, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले भारतीय कप्तान

लखनऊ । भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए…

35 minutes ago

IND vs WI 1st T20I: नमन धीर का ऐतिहासिक डेब्यू, स्पिन जादू से ध्वस्त हुआ वेस्टइंडीज; बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में युवा ऑलराउंडर नमन…

43 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: रेपो रेट बढ़ा तो कितनी बढ़ेगी आपकी EMI? 10 से 50 लाख के होम लोन का पूरा हिसाब

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे…

51 minutes ago

9 अक्टूबर से शनि की चाल बदलेगी, इन 5 राशियों के खुलेंगे कमाई के रास्ते; 122 दिनों तक धन-करियर में बनेंगे लाभ के योग

नई दिल्ली: वैदिक ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है।…

51 minutes ago

मीटर की लाल बत्ती को हल्के में न लें! ऐसे समझें बिजली की खपत बढ़ रही है या मीटर में आया है फॉल्ट

नई दिल्ली: बिजली के मीटर पर लगी छोटी-सी लाल एलईडी अक्सर लगातार झपकती रहती है,…

54 minutes ago

EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI के फैसले पर टिकी करोड़ों लोनधारकों की नजर, आज 10 बजे खुलेगा ब्याज दरों का राज

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए…

55 minutes ago