लखनऊ। प्लेयर आफ द मैच अंजली (61) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत केसीए कानपुर ने प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में सीएएल रेड के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से स्वीकृति प्राप्त व क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा राधिका फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में दिन के दूसरे मैच में सीएएल ब्लू ने इलाहाबाद महिला विंग को आठ विकेट से पराजित करते हुए जीत से शुरुआत की। सेज क्रिकेट मैदान, 1090 चौराहा, गोमती नगर पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। इससे पूर्व अतिथिगण का स्वागत आयोजन सचिव हर्षवर्धन सिंह (प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा) ने किया जबकि सेज क्रिकेट अकादमी के निदेशक बृजेश यादव ने आभार जताया।
इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका शैली (चेयरपर्सन, यूपीसीए महिला चयन समिति), प्रदीप कुमार सिंह (पिता- हर्षवर्धन सिंह), श्रीमती आकांक्षा सिंह (पत्नी-हर्षवर्धन सिंह), श्रीमती अर्चना मिश्रा (प्रदेश मंत्री, भाजपा, उत्तर प्रदेश), गौरव अवस्थी (प्रदेश सह संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), सवेंद्र विक्रम सिंह (पूर्व शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा, यूपी), यूपीसीए से शिवम त्रिपाठी व कमलदीप त्रिपाठी सहित क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के नईम चिश्ती व विकास पाण्डेय भी मौजूद रहे।
पहले मैच में सीएएल लखनऊ रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट पर 94 रन का मामूली स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज शरगुन यादव ने 31 रन की पारी खेली। वहीं ताशू सिंह ने 16 व धुन पिमोली ने नाबाद 14 रन का योगदान किया। केसीए कानपुर से अर्चना ने दो विकेट चटकाए। जवाब में केसीए कानपुर ने 13 ओवर में चार विकेट पर 95 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।
टीम 66 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी। हालांकि सलामी बल्लेबाज अंजली ने 53 गेंदों पर 12 चौके से नाबाद 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को मजबूती दी।
श्वेता वर्मा ने नाबाद 10 रन बनाए। सीएएल रेड से शरगुन यादव ने दो विकेट चटकाए। दूसरे मैच में सीएएल ब्लू ने प्लेयर ऑफ द मैच आरजू सिंह (नाबाद 48) की उम्दा बल्लेबाजी से इलाहाबाद महिला विंग को आठ विकेट से पराजित किया।
इलाहाबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 86 रन ही बना सकी। कात्यायनी पाठक (20), नमस्या सिंह (16), मीनाक्षी यादव (13) व राधा पाण्डेय (11) ही टिकाऊ पारी खेल सकी। सीएएल ब्लू से प्रिशा गुप्ता व चांदनी शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में सीएएल ब्लू ने 17.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाते हुए जीत अपने नाम की। टीम की सलामी जोड़ी 28 रन ही जोड़ सकी। फिर आरजू सिंह ने 42 गेंदों पर चार चौके व दो छक्के से नाबाद 48 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। आयुषी श्रीवास्तव ने 12 व अपेक्षा त्रिपाठी ने नाबाद 13 रन का योगदान किया।
बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt ने Cannes Film Festival 2026 में अपने पहले लुक से फैन्स…
आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और लेट नाइट पार्टीज़ के बीच पेट में जलन और एसिडिटी…
लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के…
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति…
ब्रिटिश पॉप स्टार Dua Lipa को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, लेकिन…
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत ज़िले में आतंकवाद की एक और दर्दनाक लहर…