Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: “गावस्कर, कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र: इमरान खान को जेल में उचित इलाज दिलाने की मांग”
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > “गावस्कर, कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र: इमरान खान को जेल में उचित इलाज दिलाने की मांग”
Trending Newsखेल

“गावस्कर, कपिल देव समेत 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखा पत्र: इमरान खान को जेल में उचित इलाज दिलाने की मांग”

news desk
Last updated: February 17, 2026 3:33 pm
news desk
Share
SHARE

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, उनकी सेहत लगातार खराब हो रही है।

इतना ही नहीं, आंख की रोशनी काफी कम हो गई है और जानकारी के अनुसार उनकी दाहिनी आंख की 85 प्रतिशत रोशनी जा चुकी है। उनके बेटे सुलेमान ने बताया कि उन्हें एक छोटी सी कोठरी में रखा गया है, जिसे ‘डेथ सेल’ कहा जाता है।

इस बीच, इमरान खान को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, खराब सेहत को लेकर 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखकर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मांग की है कि इमरान खान को जेल में उचित इलाज की सुविधा दी जाए।

गौरतलब है कि इमरान को जेल में 800 दिनों से ज्यादा का वक्त हो गया है और उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली, जबकि उनकी सेहत लगातार गिर रही है और सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस पत्र पर बेलिंडा क्लार्क, ग्रेग चैपल, माइकल एथरटन, सुनील गावस्कर, कपिल देव, नासिर हुसैन, इयान चैपल, माइकल ब्रियरली, एलन बॉर्डर, डेविड गावर, किम ह्यूजेस, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने साइन किए हैं।

एक अंग्रेज़ी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज कप्तानों ने अपनी चिट्ठी में लिखा है:

“हम, अपनी-अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट की महान हस्ती इमरान खान के साथ कथित व्यवहार और उनकी हिरासत की परिस्थितियों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।

इमरान खान का क्रिकेट में योगदान विश्वभर में सराहा जाता है। कप्तान के रूप में उन्होंने पाकिस्तान को 1992 क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत दिलाई। यह जीत कौशल, दृढ़ता, नेतृत्व और खेल भावना का प्रतीक थी, जिसने सीमाओं से परे पीढ़ियों को प्रेरित किया।

हममें से कई ने उनके खिलाफ खेला, उनके साथ मैदान साझा किया, या उनकी ऑलराउंड प्रतिभा, करिश्मा और जुझारू खेल भावना को देखकर बड़े हुए। वे क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडरों और कप्तानों में गिने जाते हैं और खिलाड़ियों, प्रशंसकों व प्रशासकों सभी का सम्मान पाते हैं। क्रिकेट से आगे बढ़कर उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में भी सेवा की और कठिन समय में देश का नेतृत्व किया। राजनीतिक मतभेदों से परे, वे अपने देश के सर्वोच्च पद पर लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता रहे हैं।

हाल की रिपोर्टों में उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई गई है, खासकर हिरासत के दौरान उनकी आंखों की रोशनी में गिरावट और पिछले ढाई सालों से उनकी कैद की परिस्थितियों को लेकर। एक खिलाड़ी के रूप में हम निष्पक्ष खेल, सम्मान और मर्यादा के मूल्यों को समझते हैं। हमारा मानना है कि इमरान खान जैसे कद के व्यक्ति के साथ गरिमा और बुनियादी मानवीय सम्मान के साथ व्यवहार होना चाहिए।

हम पाकिस्तान सरकार से विनम्र आग्रह करते हैं कि उन्हें उनकी पसंद के योग्य विशेषज्ञ डॉक्टरों से तुरंत और नियमित मेडिकल चेकअप उपलब्ध कराया जाए।

हिरासत की परिस्थितियां मानवीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों, और करीबी परिवारजनों से नियमित मुलाकात की अनुमति दी जाए। कानूनी प्रक्रिया तक निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी देरी के पहुंच सुनिश्चित की जाए।

क्रिकेट लंबे समय से देशों के बीच सेतु का काम करता आया है। मैदान पर प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाती है, लेकिन आपसी सम्मान बना रहता है। इमरान खान ने अपने पूरे करियर में इसी भावना को जिया।

हम संबंधित अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे भी शालीनता और न्याय के सिद्धांतों को कायम रखते हुए उसी भावना का सम्मान करें। यह अपील खेल भावना और मानवीय मूल्यों के आधार पर की जा रही है, किसी भी कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप के उद्देश्य से नहीं

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 14 पूर्व कप्तान, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, इमरान खान, इमरान खान आंख की रोशनी, इमरान खान इलाज, कपिल देव, क्रिकेट वर्ल्ड कप 1992, गावस्कर, जेल में स्वास्थ्य, पाकिस्तान राजनीति, पाकिस्तान सरकार, पूर्व क्रिकेट कप्तान, मानवाधिकार, मेडिकल चेकअप, हिरासत की परिस्थितियां
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कर्नाटक कांग्रेस सत्ता संघर्ष स्टडी टूर या सियासी मैनेजमेंट? स्टडी टूर के बीच Siddaramaiah और D. K. के सत्ता संघर्ष ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन !
Next Article भगवंत मान धमकी मेल सांस लेने में दिक्कत से अस्पताल पहुंचे पंजाब CM, तभी आया ‘खालिस्तान’ धमकी भरा मेल— रेडियोएक्टिव जहर देने के दावे से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

फीचर

View More
बांग्लादेश सत्ता परिवर्तन 2026

सत्ता का रीसेट, तारिक रहमान की वापसी और  ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ की नई लाइन — क्या बदलेगी दिल्ली-ढाका की केमिस्ट्री?

बांग्लादेश के 2026 आम चुनाव ने देश की राजनीति को पूरी तरह रीसेट कर दिया है। Bangladesh Nationalist Party यानी…

By Gopal Singh 5 Min Read
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी…

8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Ranji Trophy: 8 विकेट, 3 मेडन ओवर.. क्या शमी की वापसी अब भी दूर?

मोहम्मद शमी का नाम सुनते ही साल 2023 का विश्व कप याद आ जाता है। ICC Cricket World Cup 2023…

2 Min Read
भगवंत मान धमकी मेल
Trending Newsराज्य

सांस लेने में दिक्कत से अस्पताल पहुंचे पंजाब CM, तभी आया ‘खालिस्तान’ धमकी भरा मेल— रेडियोएक्टिव जहर देने के दावे से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

पंजाब में आज उस वक्त हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री भगवंत मान को सांस लेने में तकलीफ के चलते मोहाली…

3 Min Read
कर्नाटक कांग्रेस सत्ता संघर्ष
Trending Newsसियासी

स्टडी टूर या सियासी मैनेजमेंट? स्टडी टूर के बीच Siddaramaiah और D. K. के सत्ता संघर्ष ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन !

बंगलौर: कर्नाटक कांग्रेस में इन दिनों सियासी तापमान काफी हाई चल रहा है। 2023 विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीतकर…

3 Min Read
AI समिट या 'अव्यवस्था' का समिट?
Trending Newsराज्य

AI समिट या ‘अव्यवस्था’ का समिट? दिल्ली में डिजिटल इंडिया की उड़ी धज्जियाँ, न चला UPI, न मिला नेटवर्क

दिल्ली के आलीशान भारत मंडपम में जब 'India AI Impact Summit 2026' का आगाज हुआ, तो लगा था कि हम…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?