खेल

12वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप: लखनऊ के ताइक्वांडो सितारों का राष्ट्रीय पटल पर जलवा, 6 स्वर्ण सहित जीते 10 पदक

लखनऊ। लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित 12वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत सहित कुल 10 पदक अपने नाम करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। नई दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में दिल्ली ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा चैंपियनशिप का आयोजन गत 13 से 15 मई 2026 तक किया गया था।

लखनऊ के प्रदर्शन के बारे में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक मास्टर अतुल यादव ने जानकारी दी कि दिव्य राज वंश, विनायक राज वंश व संस्कार शुक्ला ने सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं कैडेट वर्ग में आशुतोष मिश्रा ने व्यक्तिगत पूमसे में स्वर्ण और रुद्रांश शुक्ला ने रजत पदक जीता।

दूसरी ओर क्योरगी में बालक सब जूनियर में अंडर-18 किग्रा भार में दिव्यराज वंश और अंडर&-25 किग्रा में आराध्य शर्मा ने स्वर्ण पदक, अंडर- 20 किलोग्राम भार वर्ग में विनायक राज वंश ने रजत पदक व अक्षत साहू ने रजत पदक जीते। यशवर्धन सिंह को जूनियर बालक के अंडर-53 किलोग्राम भार वर्ग में कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

लखनऊ के ये पदक विजेता खिलाड़ी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 12वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेजबान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, असम, छत्तीसगढ़ व बिहार के करीब 2200 खिलाड़ियों ने चुनौती पेश की थी।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

7 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

8 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

12 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

12 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

13 hours ago